Prayagraj News : नाराज पत्नी को ससुराल से लाने गए युवक की हत्या, खेत में मिला शव... 

नाराज पत्नी को ससुराल से लाने गए युवक की हत्या, खेत में मिला शव... 
UPT | घटना स्थल पर छानबीन करती पुलिस और मौजूद ग्रामीण।

May 16, 2024 16:51

प्रयागराज के गंगापार इलाके के उतरांव थाना क्षेत्र के चक सिकंदर अलाउद्दीनपुर गांव में ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित मूंग के खेत में मिला। सिर पर गंभीर चोट के...

May 16, 2024 16:51

Short Highlights
  • स्निफर डॉग और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। 
  • शुरुआती छानबीन में पुलिस को ससुरालियों पर ही हत्या का संदेह।
Prayagraj News : प्रयागराज के गंगापार इलाके के उतरांव थाना क्षेत्र के चक सिकंदर अलाउद्दीनपुर गांव में ससुराल आए युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव घर से कुछ दूरी पर स्थित मूंग के खेत में मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। शव के पास चप्पल व फावड़े का बेट पड़ा मिला। स्निफर डॉग और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शुरुआती छानबीन में पुलिस को ससुरालियों पर ही हत्या का संदेह है। युवक का अपनी पत्नी से काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसके कारण पत्नी मायके रह रही थी। ससुराल पक्ष के लोग विदाई करने के लिए तैयार नहीं थे। लेकिन, युवक विदाई कराने पर अड़ा हुआ था। पुलिस पूछताछ के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला
प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र के बींदा गांव निवासी लालमणि मंगलवार की शाम को पत्नी संतरा देवी की विदाई कराने के लिए अपनी ससुराल उतरांव थाना क्षेत्र के चक सिकंदर अलाउद्दीनपुर गया था। जहां रात में उसकी हत्या कर दी गई। युवक का खून से लथपथ शव घर से कुछ दूर पर स्थित मूंग के खेत में मिला। मौके पर चप्पल और फावड़े का बेट मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। खोजी कुत्ते और फिंगर प्रिंट टीम ने छानबीन की। 

ससुरालियों पर हत्या का शक
लालमणि दो भाइयों में छोटा था। वह मजदूरी करता था। उसके तीन बेटियां हैं। हत्या का शक फिलहाल ससुरालियों पर जताया जा रहा है। उतरांव के थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी फोर्स मौके पर पहुंचे और छानबीन में जुटे हुए हैं। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि घटना को लेकर संतरा देवी व अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल विदाई को लेकर कई महीने से विवाद होने की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Also Read

शाही पेशवाई की तिथियों का एलान, विजयदशमी पर नागा संन्यासी प्रयागराज के लिए करेंगे प्रस्थान

27 Jul 2024 03:56 PM

प्रयागराज Mahakumbh 2025 : शाही पेशवाई की तिथियों का एलान, विजयदशमी पर नागा संन्यासी प्रयागराज के लिए करेंगे प्रस्थान

अगले वर्ष होने वाले महाकुंभ के लिए संन्यासियों के सबसे बड़े पंच दशनाम जूना अखाड़े ने शाही पेशवाई, नगर प्रवेश, शाही स्नान और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों की तिथियों का एलान कर दिया है। और पढ़ें