बड़ी खबर : एकतरफा प्यार में वारदात, युवती को गोली मारकर लड़के ने दी जान

एकतरफा प्यार में वारदात, युवती को गोली मारकर लड़के ने दी जान
UPT | फाइल फोटो

Jun 10, 2024 13:49

सहारनपुर से एकतरफा प्यार में हुए वारदात की खबर सामने आई है।  एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर लिया...

Jun 10, 2024 13:49

Saharanpur News : सहारनपुर से एकतरफा प्यार में हुए वारदात की खबर सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने युवती को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर लिया। बता दें युवती की हालत गंभीर है। उसे इलाज के देहरादून रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला देवबंद के गांव ताजपुर का है।

घर में घुस कर मारी गोली
देवबंद के भायला गांव का रहने वाला युवक राजन ताजपुर की लड़की से शादी करना चाहता था। लेकिन, युवती शादी के  नहीं करना चाहती थी। इसी बात से गुस्साए युवक ने ताजपुर गांव पहुंचकर युवती के घर में घुसकर उसे गोली मार दी और फिर खुद को भी गोली मार ली। 

युवक की मौके पर हुई मौत
गोली की आवाज सुनकर जब गांव के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह जंगल की तरफ भाग गया। जंगल  में उसने अपनी कनपटी पर बंदूक रखकर  ट्रिगर दबा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read

यति नरसिंहानंद पर ठोस कार्रवाई न होने से नाराज लोगों का हंगामा

6 Oct 2024 02:52 PM

सहारनपुर सहारनपुर में पुलिस चौकी पर भीड़ ने किया पथराव : यति नरसिंहानंद पर ठोस कार्रवाई न होने से नाराज लोगों का हंगामा

सहारनपुर में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यति नरसिंहानंद के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शेखपुरा पुलिस चौकी पर हल्का पथराव भी हुआ... और पढ़ें