सहारनपुर से बड़ी खबर : पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, बेटे की मौके पर मौत

पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला, बेटे की मौके पर मौत
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Apr 21, 2024 00:24

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की रामपुर मनिहारान क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया...

Apr 21, 2024 00:24

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की रामपुर मनिहारान क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने पिता-पुत्र पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। इस हमले में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में परिजनों ने कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुरानी रंजिश का बताया जा रहा विवाद
जानकारी के अनुसार सहारनपुर के रामपुर मनिहारन स्थित इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सहजवा में 20 वर्षीय गौरव अपने परिवार के साथ रहता था। बताया गया है कि शनिवार को वह अपने पिता प्रदीप के साथ जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनो पर धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। अचानक हुई घटना में दोनो पिता-पुत्र घायल हो गए। जिसके बाद बेटे गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस अधिकारी फोर्स सहित मौके पर पहुंचे और फॉरेसिंक टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। इस हमले में घायल पिता प्रदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक युवक के परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Also Read

यति नरसिंहानंद पर ठोस कार्रवाई न होने से नाराज लोगों का हंगामा

6 Oct 2024 02:52 PM

सहारनपुर सहारनपुर में पुलिस चौकी पर भीड़ ने किया पथराव : यति नरसिंहानंद पर ठोस कार्रवाई न होने से नाराज लोगों का हंगामा

सहारनपुर में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यति नरसिंहानंद के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शेखपुरा पुलिस चौकी पर हल्का पथराव भी हुआ... और पढ़ें