सहारनपुर से बड़ी खबर : बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, पांच घंटे बाद खेत में बदहवास हालत में मिली मासूम

बच्ची के अपहरण से मचा हड़कंप, पांच घंटे बाद खेत में बदहवास हालत में मिली मासूम
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

May 13, 2024 20:22

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक चार वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया...

May 13, 2024 20:22

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक चार वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर लिया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस और ग्रामीण रात के समय बच्ची को तलाशते रहे। लगभग पांच घंटे बाद बच्ची बदहवास हालत में गांव के ही एक ईंख के खेत में पड़ी मिली। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां से बच्ची को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पांच घंटे बाद ईख के खेत में बदहवास हालत में मिली बच्ची
जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक चार वर्षीय बच्ची रविवार रात अपने परिवार के साथ एक धार्मिक स्थल पर आयोजित हुए भंडारे में गई थी। बताया गया है कि भंडारे के बाद देर रात बच्ची अपने परिवार के साथ वापस अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थियों में बच्ची लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। परिजनों ने रिश्तेदारी में भी फोन किया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने रातभर बच्ची की तलाश की। जिसके बाद लगभग पांच घंटे बाद बच्ची ईंख के खेत में बदहवास हालत में मिली। वहीं बच्ची के परिजनों ने उसके साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई है। 
एक आरोपी को लिया हिरासत में
मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ ग्रामीणों ने जानकारी दी कि दूसरे समुदाय के एक युवक को उन्होंने बच्ची को ले जाते हुए देखा है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर ईंख के खेत से बच्ची को बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत के चलते उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

Also Read

यति नरसिंहानंद पर ठोस कार्रवाई न होने से नाराज लोगों का हंगामा

6 Oct 2024 02:52 PM

सहारनपुर सहारनपुर में पुलिस चौकी पर भीड़ ने किया पथराव : यति नरसिंहानंद पर ठोस कार्रवाई न होने से नाराज लोगों का हंगामा

सहारनपुर में रविवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने यति नरसिंहानंद के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान शेखपुरा पुलिस चौकी पर हल्का पथराव भी हुआ... और पढ़ें