Muzaffarnagar news : बाबा ने 3 प्रधानमंत्री और 6 मुख्यमंत्री को ऊको से पानी पिलाया, 1985 से 2005 तक रहा चरम काल

बाबा ने 3 प्रधानमंत्री और 6 मुख्यमंत्री को ऊको से पानी पिलाया, 1985 से 2005 तक रहा चरम काल
UPT | किसान मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का फाइल फोटो।

May 15, 2024 14:17

किसानों की दमदार तरीके से अवाज उठाने वाला अब कोई नहीं रहा। 80, 90 और 2000  के तीन दशक तक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत से प्रदेश और केंद्र सरकारें...

May 15, 2024 14:17

Short Highlights
  • आज बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्य तिथि पर कार्यक्रम आयोजित
  • सिसौली में किसान भवन में टिकैत बंधुओं ने किया हवन यज्ञ 
  • जब 20 हजार की फोर्स ने घेर ली थी टिकैत को गिरफ्तार करने के लिए सिसौली
Baba Mahendra Singh Tikait : किसानों की समस्याओं को लेकर आए दिन आंदोलन करने वाले ​किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत की आज पुण्यतिथि मनाई जा रही है। इस मौके पर आज किसानों की राजधानी सिसौली में कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। सिसौली में किसान भवन में टिकैत बंधुओं ने हवन यज्ञ का आयोजन किया। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के जाने के बाद से किसानों की दमदार तरीके से अवाज उठाने वाला अब कोई नहीं रहा। 80, 90 और 2000  के तीन दशक तक बाबा महेंद्र सिंह टिकैत से प्रदेश और केंद्र सरकारें कांपती रहती थी।  

जब मायावती ने सिसौली का बना दिया था छावनी
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत का नाम सुनते ही बड़े बड़े अफसरों और नेताओं को पसीना आ जाता था। वो लखनऊ और दिल्ली तक को जाम कर देते थे। मुज़फ्फरनगर और मेरठ की तो बात ही क्या थी। बात 2009 की है जब बिजनौर की एक रैली में बाबा टिकैत ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती पर किसान के मुद्दे को लेकर टिप्पणी की थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने बाबा टिकैत की गिरफ़्तारी के आदेश दे दिए थे। सिसौली को 20 हज़ार की फ़ोर्स ने घेर लिया था। मायावती ने केंद्र से सहायता मांगी। 

एक भी पुलिस वाला घुसा तो या तो हम या वो रहेंगे
आसपास के गांवों में एलान हो गया था कि अगर गांव में एक भी पुलिस वाला घुसा तो या तो हम या वो रहेंगे। शाम तक सारी जाट खापों के मुखिया और जाट किसानों का सैलाब सिसौली पहुंचने लगा था। पुलिस प्रशासन बुरी तरह घबरा गया था। उस समय मायावती के कैबिनेट में सचिव शशांक शेखर मुज़फ्फरनगर के जाट थे। उन्होंने बाबा से माफ़ी मांगी और स्थिति संभाली। सिसौली वालों का कहना था कि 'म्हारे बाबा ने 3 प्रधानमंत्री और 6 मुख्यमंत्री को ऊको से पानी पिया रखा है'। 

देवगौड़ा हर दूसरे महीने आते थे सिसौली
बाबा का चरम काल 1985 से 2005 तक रहा था। देवगौड़ा (प्रधानमंत्री) तो बाबा को बहुत मानते थे। हर दूसरे महीने इनसे मिलने सिसौली आते थे। पता चलता कि बाबा खेत में गया है तो एक प्रधानमंत्री उनसे मिलने खेत में चले जाते थे। बाबा के अलावा कोई ऐसी शसिख्यत नहीं हुई भारत में जिससे मिलने प्रधानमंत्री भी खेत में जाता था। ऐसे महापुरुषों के कारण किसान जाट जाति को दुनिया मानती है। 

आज महेंद्र सिंह टिकैत की 13 वीं पुण्यतिथि 
आज महेंद्र सिंह टिकैत की 13 वीं पुण्यतिथि है। सिसौली में किसान भवन पर टिकैत बंधुओं ने दी हवन यज्ञ कर आहुति दी है। किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की पुण्यतिथि सिसौली के अलावा किसान भवन के अलावा अन्य कई जिलों में मनाई जा रही है। सिसौली में हवन यज्ञ आदि किया गया है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत और प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल हुए।  

जल, जंगल, जमीन और पर्यावरण बचाओं संकल्प दिवस के रूप में 
किसान मसीहा की पुण्यतिथि जल, जंगल, जमीन, पर्यावरण बचाओ संकल्प दिवस के रूप में मनाई जा रही है। भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है कि आज बाबा भले ही उनके बीच में नहीं हैं। लेकिन उनका आर्शिवाद हमेशा बना रहेगा। उन्होंने कहा कि उनके आर्शिवाद से ही किसानों की समस्याओं को वो प्रमुखता से उठाते रहे हैं। आगे भी किसानों के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन समर्पित करने का फैसला किया है। 
 

Also Read

कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, प्रशासन ने झाडा पल्ला

27 Jul 2024 09:38 AM

मुजफ्फरनगर Kanwar Yatra 2024 : कांवड़ मार्ग पर मस्जिद और मजार पर लगा पर्दा, प्रशासन ने झाडा पल्ला

सुरक्षा की लिहाज से स्थानीय निवासियों ने पर्दा लगाया होगा। उन्होंने ने उसे खुद ही हटा लिया। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। और पढ़ें