एक महिला का दो बार अपहरण : पॉक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई युवती गायब, 2 साल पहले की कहानी दोहराई

पॉक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई युवती गायब, 2 साल पहले की कहानी दोहराई
UPT | कोर्ट परिसर से युवती गायब

Feb 07, 2024 18:37

पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का मोहल्ला मुस्तर्क निवासी आरोपी आनंद प्रकाश 30 मई 2022 को अपहरण कर फरार हो गया था। पुलिस ने कुछ समय बाद युवती को बरामद कर लिया था...

Feb 07, 2024 18:37

Short Highlights
  • दुष्कर्म पीड़िता का कोर्ट परिसर से किया अपहरण
  • दो साल पहले भी उसी युवक ने युवती को उठाया था
  • महिला पॉक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई थी
Muzaffarnagar News : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। न्याय मांगने आई युवती को न्यायलय से ही उठा लिया। बताया जा रहा है कि युवती मुजफ्फरनगर कचहरी स्थित पॉक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई थी। पुलिस ने बताया कि दो साल पहले उसी युवक ने युवती को अगवाह किया था। पुलिस आरोपी की तालाश कर रही है।

क्या है मामला
दरअसल, पुलिस ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता का मोहल्ला मुस्तर्क निवासी आरोपी आनंद प्रकाश 30 मई 2022 को अपहरण कर फरार हो गया था। पुलिस ने कुछ समय बाद युवती को बरामद कर लिया था। पुछताछ के दौरान युवती ने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मीरापुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, पॉक्सो और दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट दाखिल की थी। इसी के चलते पीड़िता और उसकी मां सोमवार को मुजफ्फरनगर कचहरी स्थित पॉक्सो कोर्ट में बयान दर्ज कराने आई थी।

पुलिस तालाश में जुटी
बताया जा रहा है कि पीड़िता की मां कोर्ट में बयान दर्ज करवा रही थी और युवती कोर्ट के बाहर बैठी थी। आरोपी आनंद प्रकाश अपने साथी के साथ आया और युवती को उठा ले गया। थाना प्रभारी सिविल लाइन ओमप्रकाश का कहना कि आरोपी के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस युवक की तालाश में जुटी हुई है।

Also Read

इसी महीने हो सकता है उद्घाटन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

19 Sep 2024 03:45 PM

सहारनपुर जल्द शुरू होगा सरसावा का सिविल एयरपोर्ट : इसी महीने हो सकता है उद्घाटन, क्षेत्रीय विकास को मिलेगी गति

इस महीने के अंत तक एयरपोर्ट का उद्घाटन किया जा सकता है, जिससे सरसावा से विभिन्न शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो सकेंगी। इससे स्थानीय लोगों को हवाई यातायात की सुविधा मिलेगी... और पढ़ें