सहारनपुर-मुजफ्फरनगर के लोगों को राहत : कोलकी और रोहाना टोल पर फास्टैग सुविधा शुरू

कोलकी और रोहाना टोल पर फास्टैग सुविधा शुरू
UPT | Symbolic photo

Oct 12, 2024 13:06

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर स्थित कोलकी और रोहाना टोल प्लाजा पर फास्टैग सुविधा का शुभारंभ हो गया है। लंबे समय से फास्टैग सुविधा शुरू करने की मांग की जा रही थी ताकि यह समस्या हल हो सके।

Oct 12, 2024 13:06

Saharanpur News : सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के निवासियों को लंबे इंतजार के बाद टोल प्लाजा पर फास्टैग की शुरूआत हो रही है। स्थानीय राजमार्ग पर स्थित कोलकी और रोहाना टोल प्लाजा पर फास्टैग सुविधा का शुभारंभ हो गया है। इससे सभी यात्रियों को राहत मिलेंगी। इससे पहले यहां वाहन चालकों से सीधे कैश में टोल लिया जाता था। शुक्रवार से इसका ट्रायल किया गया। 

फास्टैग की शुरुआत से राहत
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर रोहाना कलां (देवबंद-मुजफ्फरनगर) और कोलकी कलां (गागलहेड़ी) स्थित दो प्रमुख टोल प्लाजा हैं। जहां अब तक टोल कैश में दिया जा रहा था। इस कारण लोगों को टोल भुगतान के दौरान देरी और जाम की समस्या का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही इन टोल प्लाजा पर टोल की दरें भी नेशनल हाईवे के मुकाबले अधिक थीं। नकद लेनदेन के कारण टोल पर रोजाना जाम की स्थिति बन जाती थी। जिससे लोग घंटों तक फंसे रहते थे। लंबे समय से फास्टैग सुविधा शुरू करने की मांग की जा रही थी ताकि यह समस्या हल हो सके। स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे पर कई बार आंदोलन भी किए लेकिन टोल कंपनी ने इसे राज्य सरकार का मामला बताकर टाल दिया। अब जब यह सुविधा शुरू हो रही है। लोगों ने राहत की सांस ली है।

टोल पर फास्टैग सुविधा की शुरुआत
कोलकी और रोहाना टोल पर फास्टैग सुविधा शुरू करने के लिए हाल ही में ट्रायल शुरू किया गया है। टोल इंचार्ज आरपी सिंह ने बताया कि ये दोनों टोल प्लाजा 2018 में शुरू हुए थे लेकिन तब से अब तक वहां केवल नकद भुगतान ही स्वीकार किया जा रहा था। स्थानीय निवासियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इन दोनों टोल प्लाजा को फास्टैग से लैस कर दिया गया है। ट्रायल पूरा होने के बाद एक-दो दिनों के भीतर यह सुविधा आम जनता के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

ये भी पढ़ें : महाकुंभ 2025 : महंत दिनेंद्र दास ने वापस लिया समर्थन, संतों की संस्था में छिड़ा घमासान

फास्टैग से क्या होगा फायदा?
फास्टैग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब वाहन चालकों को टोल भुगतान के लिए नकदी की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह एक इलेक्ट्रॉनिक भुगतान प्रणाली है। जिसमें वाहन पर लगे फास्टैग के जरिए टोल शुल्क अपने आप कट जाता है। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि टोल प्लाजा पर जाम की समस्या भी काफी हद तक समाप्त हो जाएगी। स्थानीय लोग जो रोजाना इन टोल प्लाजा से गुजरते हैं। उनके लिए यह सुविधा बहुत लाभदायक साबित होगी। खासकर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के वाहन स्वामी जो नियमित रूप से इन टोल प्लाजा से गुजरते हैं। अब फास्टैग की मदद से तेज और सुगम यात्रा का आनंद ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें : UPPSC PCS Pre 2024 : सात-आठ दिसंबर को होगी पीसीएस प्री परीक्षा, दो पालियों में हो सकता एग्जाम

टोल दरों में कोई बदलाव नहीं
फास्टैग सुविधा शुरू होने के बावजूद टोल दरों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। वाहन चालकों को वही दरें चुकानी होंगी। जो नकद भुगतान के दौरान होती थीं।

Also Read

प्रशासन ने धरना समाप्त करने का दावा किया, किसान बोले- आंदोलन जारी रहेगा

12 Oct 2024 01:51 PM

शामली शामली में किसानों के धरने पर खाप चौधरियों की टिप्पणी से हंगामा : प्रशासन ने धरना समाप्त करने का दावा किया, किसान बोले- आंदोलन जारी रहेगा

शुगर मिल पर गन्ना भुगतान की मांग को लेकर चल रहे किसानों के धरने में शुक्रवार को बड़ा हंगामा हो गया। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत की मौजूदगी में खाप चौधरियों पर एक टिप्पणी के बाद माहौल गरमा गया। और पढ़ें