Muzzaffarnagar News : संघ ने सनातियों को एकजुट किया, मोदी ने राम मंदिर दिया: बृजभूषण

संघ ने सनातियों को एकजुट किया, मोदी ने राम मंदिर दिया: बृजभूषण
UPT | भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह

Jan 30, 2024 21:32

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद हमें नसीब हुआ है...

Jan 30, 2024 21:32

Muzzaffarnagar News : भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर 500 साल के लंबे संघर्ष के बाद हमें नसीब हुआ है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने श्रीराम मंदिर आंदोलन का नेतृत्व करते हुए देश के सभी सनातनी विचारधारा वाले लोगों को एकजुट किया और 1950 से इसके लिए बड़ा आंदोलन चलाया गया, इसके बाद अनेकों लोगों ने राम मंदिर के लिए बलिदान किया, लेकिन यह मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने पर ही संभव हो पाया। उन्होंने मौजूदा विपक्ष को गैर जिम्मेदार बताते हुए कहा कि देश में 1977 से आज तक ऐसे अनेक गठबंधन हमने बनते और टूटते देखे हैं।

राम मंदिर के लिए 500 साल का लंबा संघर्ष चला
गोंडा की कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह मंगलवार को भाजपा नेता नंद किशोर पुण्डीर के एटूजेड रोड लक्ष्मण विहार स्थित आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए सांसद सिंह ने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं, जिन्हें अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा देने का अवसर मिला। राम मंदिर के लिए 500 साल का लंबा संघर्ष चला। बाबर के सिपहसालार मीर बाकी ने वहां पर राम मंदिर को तोड़कर मस्जिद बनवाई और तभी से इस कृत्य के खिलाफ लोग आंदोलन करते आ रहे थे, लेकिन 1950 में राम चंद्र जी वहां पर प्रकट हुए और इसके बाद इस आंदोलन ने काफी तेजी पकड़ी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने इसके लिए सभी को एकजुट किया।

मौजूदा गठबंधन में अभी तक संयोजक ही तय नहीं
विपक्षी गठबंधन की चुनौती के सवाल पर बृज भूषण सिंह ने कहा कि साल 1977 के बाद से आज तक हमने अनेक ऐसे विपक्षी गठबंधन देखे हैं, लेकिन ये चल नहीं पाये। मौजूदा गठबंधन में अभी तक संयोजक ही तय नहीं है। जेपी नारायण और विश्वनाथ प्रताप सिंह ने भी अपने दौर में ऐसा गठबंधन किया, लेकिन देश की जनता को दो-दो साल में ही चुनाव ­लने पड़े थे और भारत सरकार को अपने देश का सोना गिरवी रखना पड़ा था। उन्होंने कहा कि मौजूदा विपक्ष पूरी तरह गैर जिम्मेदार है। देश में मोदी सरकार बनने के बाद से ही जहां विकास को गति मिली, वहीं भारत को देश की पांचवीं अर्थव्यवस्था होने का गौरव प्राप्त हुआ है।

Also Read

रिफाइंड ऑयल और केमिकल से बनाया, कहीं आप तो नहीं खा रहे, ऐसे पहचानें

5 Oct 2024 05:45 PM

सहारनपुर 800 किलो बीमार करने वाला पनीर पकड़ा : रिफाइंड ऑयल और केमिकल से बनाया, कहीं आप तो नहीं खा रहे, ऐसे पहचानें

सहारनपुर के देवबंद जिले में प्रशासन और खाद्य विभाग ने बीती रात छापेमारी की। छापेमारी के दौरान प्रशासन और खाद्य विभाग को 8 कुंतल मिलावटी पनीर मिला। और पढ़ें