लोकसभा चुनाव 2024 : शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंची दुल्हन, Video Viral...

शादी के जोड़े में  वोट डालने पहुंची दुल्हन, Video Viral...
UPT | शादी के जोड़े में वोट डालने पहुंची दुल्हन

Apr 19, 2024 17:33

लोकसभा चुनाव 2024 को के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। इसी बीच, यूपी के मुजफ्फरनगर से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पहले चरण के चुनाव में लोग...

Apr 19, 2024 17:33

Muzaffarnagar News : लोकसभा चुनाव 2024 को के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल को प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। इसी बीच, यूपी के मुजफ्फरनगर से एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। पहले चरण के चुनाव में लोग भारी संख्या में वोट डालने के लिए गए। इसी दौरान सबकी नजर एक दुल्हन पड़ी। वह शादी के जोड़े में ही वोट डालने के लिए पहुंची थी। दुल्हन को देख आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। दुल्हन शादी के जोड़े में अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए आई हुई थी।  प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान
यूपी में आज पहले चरण में 8 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। चुनाव में खड़े 80 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज EVM में कैद हो जाएगा। पहले चरण में 1.44 करोड़ से ज्यादा वाटर अपने वोटिंग पावर का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से 14,845 मतदान स्थलों में से 3,571 पोलिंग बूथों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। आपात स्थिति के लिए एयर एंबुलेंस और हेलीकाप्टरों की व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियां मतदान के लिए जगहों पर जा चुकी हैं।

दोपहर 3 बजे तक का हाल
बिजनौर में 45.70 प्रतिशत मतदान
कैराना में 48.92 प्रतिशत मतदान
मुरादाबाद में 46.28 प्रतिशत मतदान
मुजफ्फरनगर में 45.18 प्रतिशत मतदान
नगीना में 48.15 प्रतिशत मतदान
पीलीभीत में 49.06 प्रतिशत मतदान
रामपुर में 42.77 प्रतिशत मतदान
सहारनपुर में 53.31 प्रतिशत मतदान

कहां कितने उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीट पर कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 7 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। सबसे अधिक 14 उम्मीदवार कैराना सीट से हैं। इसके अलावा नगीना और रामपुर से सबसे कम 6-6 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। यूपी की इन 8 सीटों पर कुल 1,44,01,543 मतदाता हैं। 14,845 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा 18,662 ईवीएम कंट्रोल यूनिट, 18,734 बैलेट यूनिट और 19,603 वीवीपैट तैयार किए गए हैं। लगभग 50% मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। महिला, युवा कर्मी और दिव्यांग वोटरों के लिए कुल 224 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। सी-विजिल पर अब तक 448 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 233 का 100 मिनट के भीतर निस्तारण किया गया।

Also Read

किसानों ने कहा-साहब हम जिंदा हैं! गन्ना समिति चुनाव की वोटर लिस्ट में जिंदा किसानों को दिखाया गया मृत

20 Sep 2024 12:48 AM

शामली Shamli News : किसानों ने कहा-साहब हम जिंदा हैं! गन्ना समिति चुनाव की वोटर लिस्ट में जिंदा किसानों को दिखाया गया मृत

शामली जिले में गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव को लेकर किसानों के बीच भारी हंगामा हो गया। गन्ना समिति के चुनावों में शामली क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों को मतदाता सूची में मृत दर्शाते हुए उनके नाम काट दिए गए। और पढ़ें