मांझे की धार से जागी सहारनपुर पुलिस : वसंत पंचमी पर चली गई थी युवकी की जान, अब की यह कार्रवाई

वसंत पंचमी पर चली गई थी युवकी की जान, अब की यह कार्रवाई
UPT | Police action

Feb 15, 2024 17:56

सहारनपुर में बसंत पंचमी के दिन एक युवक चाइनीज मांझे का शिकार हो गया था। जिसके गले में आकर फंसा चाइनीज मांझा उसकी मौत का कारण बना था। बता दें कि न्यू शारदानगर का रहने वाला अतुल शर्मा करीब चार बजे बाइक से जब अपने घर जा रहा था, तभी चाइनीज मांझा उसके गले में आकर फंस गया। जिसके बाद युवक ने तड़पते हुए सड़क पर ही दम तोड़ दिया था। जानिए पुलिस ने इस मामले में अब क्या कार्रवाई की।

Feb 15, 2024 17:56

Saharanpur News : सहारनपुर में बसंत पंचमी के दिन एक युवक चाइनीज मांझे का शिकार हो गया था। जिसके गले में आकर फंसा चाइनीज मांझा उसकी मौत का कारण बना था। बता दें कि न्यू शारदानगर का रहने वाला अतुल शर्मा करीब चार बजे बाइक से जब अपने घर जा रहा था, तभी चाइनीज मांझा उसके गले में आकर फंस गया। युवक ने मांझे से बचने की बहुत कोशिश की, लेकिन कातिल मांझा उसकी गर्दन में खिंचता चला गया और उसका गला काट डाला। थोड़ी ही देर में उसने तड़पते हुए दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद पुलिस को होश आया और कार्रवाई करते हुए एक मांझा विक्रेता को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह था पूरा मामला

बसंत पंचमी के दिन कुतुबशेर थानाक्षेत्र में न्यू शारदा नगर का रहने वाला अतुल शर्मा बाइक से अपने घर जा रहा था। जहां रास्ते में चाइनीज मांझा आकर उसके गले में फंस गया। मांझे से बचने का प्रयास करते हुए उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह बाइक समेत नीचे गिर गया, लेकिन मांझा उसकी गर्दन से नहीं हटा। जिसके बाद चाइनीज मांझा उसकी गर्दन पर कसता चला गया। धीरे-धीरे उस कातिल मांझे ने गर्दन काटने के साथ ही युवक सांसे भी काट डालीं। जिसकी सड़क पर ही तड़पते हुए मौत हो गई थी। बताया गया कि हादसे के वक्त युवक शारदानगर पुल से गुजर रहा था। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। वहीं इस घटना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया था।

 

चाइनीज़ मांझे के साथ विक्रेता किया गिरफ्तार

बताया गया कि अतुल की 8 साल की एक मासूम बेटी भी है। जो अब अपने पिता के प्यार से दूर हो गई। मृतक के भाई गोल्डी ने बताया था कि उसका भाई एक महीने पहले ही दिल्ली से सहारनपुर में शिफ्ट हुआ था। वह दिल्ली में सैमसंग की कंपनी में काम करता था। इस दर्दनाक घटना के बाद सहारनपुर पुलिस एक चाइनीज मांझा विक्रेता को गिरफ्तार कर इतिश्री कर ली है। जबकि सहारनपुर ही नहीं आसपास के जिलों में यह कातिल मांझा खुलेआम बिकता है। इसको बनाने वाली कंपनी का नाम भी इस मांझे की चरखी पर होता है। इसके बावजूद पुलिस ने अभी तक इस शहर से केवल एक ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस की कार्रवाई के बाद खड़े हुए सवाल

सहारनपुर पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा के सख्त निर्देश के चलते चाइनीज़ मांझे के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। जहां मंडी पुलिस ने मातागढ़ निवासी अमन पुत्र संजय को 6 चाइनीज़ मांझे की गट्टे के साथ गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जिले के लोगों ने सवाल खड़े किए हैं, कि पूरे जिले में यह मांझा बिक रहा है और पुलिस ने बस इतना ही मांझा बरामद किया है। यह मांझा लोगों की जान ले रहा है, प्रशासन से लेकर सरकार तक इस मांझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए आवाज उठती रही हैं, लेकिन कुछ नहीं होता। जब लोगों की जान चली जाती है तो पुलिस और प्रशासन थोड़ी बहुत कार्रवाई करके खुद को बचाने की कोशिश में जुट जाते हैं।

Also Read

सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

2 Jul 2024 09:02 PM

सहारनपुर Saharanpur News : सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

शाकुंभरी देवी मंदिर तक जलस्तर पहुंचने से पुलिस ने श्रद्धालुओं पर भूरादेव पर रोक दिया। इसके चलते अधिकतर श्रद्धालु बिना देवी के दर्शन किए ही वापस लौट गए हैं। और पढ़ें