Saharanpur News : सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका
UPT | शाकुंभरी देवी मंदिर तक जलस्तर पहुंच गया है।

Jul 02, 2024 21:10

शाकुंभरी देवी मंदिर तक जलस्तर पहुंचने से पुलिस ने श्रद्धालुओं पर भूरादेव पर रोक दिया। इसके चलते अधिकतर श्रद्धालु बिना देवी के दर्शन किए ही वापस लौट गए हैं।

Jul 02, 2024 21:10

Short Highlights
  • पहाड़ों से आ रहा पानी देवी मंदिर के खोल तक पहुंचा
  • पुलिस ने श्रद्धालुओं को भूरादेव पर ही रोक दिया
  • अधिकांश श्रद्धालु बिना शाकुंभरी देवी के दर्शन वापस 
Saharanpur News : उत्तराखंड में भारी बारिश का असर अब पश्चिम यूपी के जिलों में देखा जा रहा है। पहाड़ों पर भारी बारिश होने से पानी मैदानी इलाकों में पहुंचाना शुरू हो गया है। सहारनपुर के शाकुंभरी देवी मंदिर तक जलस्तर पहुंच गया है। सहारनपुर में शाकुंभरी देवी के मंदिर के खोल में अचानक जलस्तर अधिक होने से जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। शाकुंभरी देवी मंदिर तक जलस्तर पहुंचने से पुलिस ने श्रद्धालुओं पर भूरादेव पर रोक दिया। इसके चलते अधिकतर श्रद्धालु बिना देवी के दर्शन किए ही वापस लौट गए हैं। बाढ़ से किसी भी तरह से जानमाल की हानि नहीं हो इसके लिए शाकुंभरी देवी मंदिर के आसपास पुलिस बल तैनात किया गया है।

बाढ़ से बचाव को तैयारी तेज 
सहारनपुर जिला प्रशासन ने बाढ़ से बचाव की तैयारी तेज कर दी है। सहारनपुर में बाढ़ से निपटने के लिए 25 बाढ़ चौकी स्थापित की गईं हैं। इसी के साथ राहत शिविरों के लिए 17 स्थान चिह्नित किए हैं। बाढ़ बचाव कार्य में लगे संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

1750 लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए
गत वर्ष जुलाई में अतिवृष्टि और बाढ़ के चलते जनपद में 7015 किसानों की करीब 1681.44 हेक्टेयर फसल तबाह हुई थी। साथ ही 1750 लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए थे। बाढ़ के दौरान 870 परिवारों को 12 बाढ़ राहत शिविरों में आश्रय दिया था। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने संभावित बाढ़ से बचाव के लिए तैयारी तेज की है। इसके लिए नौ बाढ़ सुरक्षा समितियों का गठन किया है। संवेदनशील तटबंधों को चिह्नित कर वहां बोरी, बल्ली, वायर केट, बोल्डर आदि की व्यवस्था की है। राहत केंद्रों और शिविरों के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्टवार लगा दी गई है। जनपद में उपलब्ध नावों, नाविकों और गोताखोरों की सूची बना ली गई है। इसके अलावा बाढ़ से बचाव के लिए जरूरी उपकरणों की व्यवस्था भी कर ली गई है।

Also Read

मेरठ के सराफा कारोबारी के कर्मचारी से हुई करीब 3.50 करोड़ की लूट, ऐसे दिया वारदात का अंजाम

5 Jul 2024 12:31 AM

सहारनपुर सहारनपुर में बड़ी वारदात : मेरठ के सराफा कारोबारी के कर्मचारी से हुई करीब 3.50 करोड़ की लूट, ऐसे दिया वारदात का अंजाम

मेरठ के बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल के बेटे प्रियांक अग्रवाल जिनका अटायर डायमंड के नाम से कारोबार है। और पढ़ें