Saharanpur News : ईंट से कूंचकर युवक की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

ईंट से कूंचकर युवक की हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात की वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
UPT | सहारनपुर।

Jun 27, 2024 22:13

यमुनानगर की हमीदा कॉलोनी के रहने वाले तौसिक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सहारनपुर के मंडी कोतवाली क्षेत्र की सलमानी कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। वह एक फैक्ट्री में काम करता है। 18 जून को उसका भाई तौफिक (22 वर्ष) उससे मिलने के लिए सहारनपुर उसके घर आया था

Jun 27, 2024 22:13

Saharanpur News : सहारनपुर में 18 जून को एक युवक की ईंटों से कुचकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने चार हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवक की गाली देने पर पहले पिटाई की। फिर उसके सिर पर ईंटों से वार कर घायल कर दिया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मामला थाना मंडी कोतवाली की सलमानी कॉलोनी का है।

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक यमुनानगर की हमीदा कॉलोनी के रहने वाले तौसिक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ सहारनपुर के मंडी कोतवाली क्षेत्र की सलमानी कॉलोनी में किराये के मकान में रहता है। वह एक फैक्ट्री में काम करता है। 18 जून को उसका भाई तौफिक (22 वर्ष) उससे मिलने के लिए सहारनपुर उसके घर आया था। 18 जून की रात के करीब 9 बजे वह खाना खाने के बाद घर से निकला था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश की।

चोर समझकर आरोपियों ने की थी पिटाई
तौफिक कॉलोनी में ही रात 12 बजे के करीब घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने 6 लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना भानू उर्फ वाहिद, अब्दुल रहमान, साकिब और अफजाल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि तौफिक नशे में कॉलोनी में घूम रहा था। वह घरों में घुस रहा था। आरोपियों ने समझा कि वह चोर है और उसे संदिग्ध समझकर बुरी तरह से पीट दिया था। जिसके बाद उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

पुलिस ने क्या कहा 
मंडी कोतवाली प्रभारी नेमचंद ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस को मौके से खून से सनी ईटें मौके से बरामद हुई थी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खांगला तो चारों आरोपी एक कैमरे में तौफिक को पीटते हुए नजर आ रहे थे। इसी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई थी और उन्हें नामजद किया गया था। 

Also Read

हीरा व्यापारी के नौकरों ने रची थी साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

5 Jul 2024 11:18 AM

सहारनपुर सहारनपुर में हुई चार करोड़ की लूट निकली फर्जी : हीरा व्यापारी के नौकरों ने रची थी साजिश, पुलिस ने किया खुलासा

सहारनपुर पुलिस ने एक बड़े ज्वेलरी लूट के मामले का पर्दाफाश किया है, जिसमें सामने आया है कि यह वारदात असल में एक साजिश थी। थाना नागल क्षेत्र में हुई इस कथित लूट की घटना को लेकर जांच के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध बातें मिलीं। और पढ़ें