जंगली जानवर की अजीबोगरीब मौत : एक गलती ने ले ली तेंदुए की जान, आश्चर्य में पड़े गांव वाले

एक गलती ने ले ली तेंदुए की जान, आश्चर्य में पड़े गांव वाले
UPT | Shamli News

Feb 14, 2024 18:04

यूपी के शामली जिले से एक तेंदुए की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पेड़ पर लटके मिले तेंदुए की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Feb 14, 2024 18:04

Shamli News : यूपी के शामली जिले से एक तेंदुए की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पेड़ पर लटके मिले तेंदुए की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं जानकारी के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुए को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल तेंदुए की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग तेंदुए की मौत का कारण जानने की कोशिश में लगा है।  

यह है पूरा मामला
शामली के भनेड़ा स्थित जंगल में एक तेंदुए का शव पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृत तेंदुए की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम में हड़कंप मच गया। वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। बताया गया कि तेंदुए की गर्दन पर जख्म के निशान भी पाए गए हैं। फिलहाल वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही तेंदुए का बिसरा इंडियन वैटेनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट बरेली जांच के लिए भेजा गया है। आशंका जताई जा रही है कि पेड़ पर चढ़ते समय तेंदुए की गर्दन डालियों के बीच में फंस गई। जिसके बाद वह निकल नहीं पाया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। 

गांव में दहशत का माहौल
बताया गया कि सोमवार को गांव के लोग खेतों पर काम के लिए गए थे। जहां जंगल में एक तेंदुए को पेड़ की डाल में फंसा देखा। हालांकि वह तेंदुआ मृत हालत में था। लेकिन इसको लेकर दहशत का माहौल बन गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम को मामले की सूचना दी। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर आकर पेड़ पर लटके तेंदुए को नीचे उतारा। जहां से उसके शव को शामली ले जाया गया। जहां वन विभाग की टीम ने मौत के कारण को स्पष्ट करने के लिए पशु स्वास्थ्य विभाग की टीम शामली को मौके पर बुलाकर तेंदुए का पोस्टमार्टम कराया गया। टीम के साथ डीएमओ जगदेव सिंह, रेंजर राजेश कुमार, वन निरीक्षक समन्दर लाल मौके पर मौजूद रहे। इस मामले में डीएफओ जगदेव सिंह नेबताया कि प्रथम दृष्टया पता चलता है कि मादा तेंदुआ के साथ छह महीने का बच्चा भी पेड़ पर चढ़ा था। किसी कारण से इस बच्चे की गर्दन पेड़ की डाल में फंस गई। उसने निकलने का भरकस प्रयास किया, लेकिन वह निकल नहीं पाया। जिसको निकालने के लिए उसकी मां ने भी प्रयास किया होगा। क्योंकि उसकी गर्दन पर दांतों के निशान के जख्म मिले हैं। 

Also Read

इमरान मसूद बोले- लोकसभा में गूंजेंगी जिले की समस्याएं, पूरे होंगे वादे

7 Jul 2024 10:53 AM

सहारनपुर सहारनपुर का विकास प्राथमिकता : इमरान मसूद बोले- लोकसभा में गूंजेंगी जिले की समस्याएं, पूरे होंगे वादे

कांग्रेस पार्टी के सांसद इमरान मसूद ने हाल ही में सहारनपुर के विकास के लिए अपने पहले कदम की घोषणा की है। उन्होंने यह बताया कि वे सरकारी संस्थाओं और स्थानीय जनता के साथ... और पढ़ें