लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी और नेता वोटरों को साधने के पूरे प्रयास में जुट गए हैं। इसी के तहत मंगलवार को रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी शामली के ऊन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा...
शामली में गरजे जयंत चौधरी : विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- हमारा राजा मारना चाहते थे
Apr 09, 2024 19:05
Apr 09, 2024 19:05
हमें बेगम दे रहे थे और राजा मारना चाह रहे थे
रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी ने मंच पर सबसे पहले राम-राम जी कहते हुए लोगों का अभिनंदन किया। इसके बाद उन्होने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि लोकदल के कार्यकताओं के मान-सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। इस सरकार की अब इच्छा शक्ति प्रबल है। उनकी नजर में कोई काम छोटा नहीं होता। खेती के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में अभी ओर विकास की जरूरत है। उन्होने कहा कि छोटे बड़े में बैर करने की फितरत पुरानी हो गई है। चौधरी साहब की भी प्रमुख लड़ाई यही थी। उन्होने हमेशा जातिवाद से ऊपर उठकर कार्य किया है। इसके अलावा उन्होने कहा कि सामाजिक और राजनैनिक जीवन में रणनीति होनी चाहिए। यही नेता का काम होता है। शतरज खेल में प्रतिधंद्धी यह दिखाता है कि सामने वाला कमजाेर हो गया है और फिर सामने वाले को मात दे देता है। कुछ ऐसा ही करना चाहते थी सामने वाली पार्टी, जिनके साथ हम थे। वो हमें बेगम दे रहे थे और राजा मारना चाह रहे थे। कभी-कभी कड़वे फैसले भी लेने पड़ते है। हमे मलाल नही है। उनकी अपनी जिम्मेदारी है, मेरी अपने लोगों के लिए जिम्मेदारी है।
अब हम एक और एक, ग्यारह
भाजपा सरकार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विश्वकर्मा योजना, मनरेगा योजना चलाई गई। आज तक इस तरह की योजना नहीं बनी थी। भारत देश में किसानों से खरीददारी, भंडारण चाहते हैं। भारत सरकार इन विषयों को लेकर गंभीर है, जो सरकार चौधरी साहब को भारत रत्न दे सकती है वह किसानों के लिए कोई कमी नहीं छोड़ेंगी। अखिलेश यादव छह और सात का गणित सिखा रहे थे, मगर अब हम एक और एक, ग्यारह है। इस दौरान उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को लाठी खाने की जरूरत नहीं, हम उनके साथ खड़े है। इस दौरान उन्होने कैराना से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जनसभा से पहले की चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण
जनसभा को संबोधित करने से पहले रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान भाजपा सांसद प्रत्याशी प्रदीप चौधरी, शामली विधायक प्रसन्न चौधरी, भाजपा के क्षेत्रीय महासचिव डॉ. विक्रांत जावला, सहित अन्य रालोद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जयंत चौधरी को सुनने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ रैली में एकत्र हुई। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए है। बताया गया है कि इसके बाद जयंत चौधरी मुजफ्फरनगर और बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में भी रोड शो करेंगे।
Also Read
5 Oct 2024 05:45 PM
सहारनपुर के देवबंद जिले में प्रशासन और खाद्य विभाग ने बीती रात छापेमारी की। छापेमारी के दौरान प्रशासन और खाद्य विभाग को 8 कुंतल मिलावटी पनीर मिला। और पढ़ें