हरियाणा के युवक ने यूपी में किया कांड : मानसिक रूप से कमजोर युवती को बनाया शिकार, पीड़िता का किया ऐसा हाल

मानसिक रूप से कमजोर युवती को बनाया शिकार, पीड़िता का किया ऐसा हाल
UPT | सहारनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

Aug 29, 2024 17:57

उत्तर प्रदेश में एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हरियाणा से बारात में आए एक व्यक्ति ने थाना सरसावा क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया...

Aug 29, 2024 17:57

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश में एक और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। प्रदेश में हर दिन दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में नया केस प्रकाश में आया है, जिसमें आरोपी यूपी का नहीं बल्कि दूसरे राज्य से है। बताया जा रहा है कि आरोपी हरियाणा से बारात में आया था। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई है। पुलिस आरोपी की तालाश में जुटी है।

बारात में आए युवक ने किया रेप
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हरियाणा से एक बारात आई थी। बारात के साथ आए एक व्यक्ति ने थाना सरसावा क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब घरवालों ने चीख-पुकार सुनी और मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि युवती खून से लथपथ और बदहवास पड़ी थी। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर बताई जा रही है।



पुलिस को दी घटना की खबर
घटना की खबर तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पीड़िता को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी युवक घटना के बाद फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा की ओर एक पुलिस टीम भेजी गई है।

मुख्य आरोपी मौके पर फरार
सहारनपुर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी किया गया है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और जांच के परिणामों के आधार पर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर है और उसकी शादी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, इलाके में हरियाणा से एक बारात आई थी, जिसमें शामिल व्यक्ति ने पड़ोसी के घर में युवती को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Also Read

किसानों ने कहा-साहब हम जिंदा हैं! गन्ना समिति चुनाव की वोटर लिस्ट में जिंदा किसानों को दिखाया गया मृत

20 Sep 2024 12:48 AM

शामली Shamli News : किसानों ने कहा-साहब हम जिंदा हैं! गन्ना समिति चुनाव की वोटर लिस्ट में जिंदा किसानों को दिखाया गया मृत

शामली जिले में गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव को लेकर किसानों के बीच भारी हंगामा हो गया। गन्ना समिति के चुनावों में शामली क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों को मतदाता सूची में मृत दर्शाते हुए उनके नाम काट दिए गए। और पढ़ें