सहारनपुर में महिला की हत्या में पति गिरफ्तार : प्रेमिका के कहने पर पत्नी का घोंटा गला, पुलिस ने हत्यारोपी और उसकी गर्लफ्रैंड को दबोचा

प्रेमिका के कहने पर पत्नी का घोंटा गला, पुलिस ने हत्यारोपी और उसकी गर्लफ्रैंड को दबोचा
UPT | आशु की हत्या का खुलासा

Dec 30, 2023 21:45

सरसावा की महिला आशु की हत्या उसके पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया।

Dec 30, 2023 21:45

सहारनपुर। सरसावा की महिला आशु की हत्या उसके पति ने प्रेमिका के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। आरोपी ने पहले आशु को नशे की दवा पिलाकर बेहोश किया और बाद में मफलर से गला दबाकर हत्या कर दी। मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव सरकड़ी शेख का है। 

आशु की हत्या का खुलासा
सहारनपुर के शेखपुरा में 28 दिसंबर को हुई आशु की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। दरअसल आशु की संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने के कारण परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। पुलिस जांच में भी आशु के पति के प्रेम जाल में फंसे होने की जानकारी मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आशु की मौत गला दबाने से होने की बात सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।

आरोपी ने स्वीकार किया
पुलिस ने शक के दायरे में आए पति अमित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसे सच कबूलने में देरी नहीं की। आरोपी ने स्वीकार किया कि प्रेमिका करिश्मा के साथ मिलकर उसने पत्नी की हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने साजिश की तहत आशु की तबियत खराब होने पर उसे नशे की दवा देकर बेहोश कर दिया। बेहोश होने के बाद अमित ने आशु की  गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि अमित और करिश्मा के बीच कई साल से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। इसके लिए आशु को रास्ते से हटाना जरूरी था।

Also Read

किसानों ने कहा-साहब हम जिंदा हैं! गन्ना समिति चुनाव की वोटर लिस्ट में जिंदा किसानों को दिखाया गया मृत

20 Sep 2024 12:48 AM

शामली Shamli News : किसानों ने कहा-साहब हम जिंदा हैं! गन्ना समिति चुनाव की वोटर लिस्ट में जिंदा किसानों को दिखाया गया मृत

शामली जिले में गन्ना समिति के डेलीगेट चुनाव को लेकर किसानों के बीच भारी हंगामा हो गया। गन्ना समिति के चुनावों में शामली क्षेत्र के 50 से अधिक किसानों को मतदाता सूची में मृत दर्शाते हुए उनके नाम काट दिए गए। और पढ़ें