Varanasi News : सुबह की सैर करते हुए पीयूष गोयल ने की लोगों से बातचीत, मोदी के लिए मांगे वोट

सुबह की सैर करते हुए पीयूष गोयल ने की लोगों से बातचीत, मोदी के लिए मांगे वोट
UPT | पीयूष गोयल

May 27, 2024 08:01

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अपने चुनाव अभियान के तहत सुबह की सैर करते हुए लोगों से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने लोगों से पीएम मोदी के लिए वोट मांगे।

May 27, 2024 08:01

Varanasi News : केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार यानी आज अपने चुनाव अभियान के तहत सुबह की सैर करते हुए लोगों से बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने लोगों से पीएम मोदी के लिए वोट मांगे। साथ ही पीएम के विश्वगुरु भी बताया। लोकसभा के सातवें चरण में मोदी के संसदीय क्षेत्र यानी वाराणसी में भी मतदान होने हैं। 
मोदी के लिए मांगे वोट
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल लोगों से बातचीत के दौरान कहा कि, "...भारत के लोगों, 'मोदी का परिवार' ने सभी कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम 7:30 बजे भी मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें थीं, इससे पता चलता है कि लोग भारत चाहते हैं।" 'विश्वगुरु' और एक उन्नत देश बनने के लिए लोगों का पीएम मोदी पर जो भरोसा है, वह इस चुनाव में दिख रहा है"।
  वाराणसी में 1 जून को मतदान
उत्तर प्रदेश का वाराणसी सीट काफी हाई प्रोफाइल है, जहां 1 जून को मतदान होगा।  देखा जाए तो दशकों से इस सीट पर भाजपा का कब्जा रहा है। ऐसे में भाजपा के लिए यह सीट बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण है। पिछले 2 बार से पीएम मोदी इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2024 में भी पीएम मोदी इस सीट से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

Also Read

स्वदेशी सोच और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर जोर

28 Sep 2024 08:51 PM

गाजीपुर विकसित भारत 2024 और वोकल फॉर लोकल विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता : स्वदेशी सोच और आत्मनिर्भरता की आवश्यकता पर जोर

हिंदू इंटर कॉलेज जमानिया में "विकसित भारत 2024" और "वोकल फॉर लोकल" विषय पर एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने दोनों ही विषयों पर गहन चर्चा की। और पढ़ें