New year 2024 : नए साल पर अगर काशी में आपने किया है कुछ प्लान तो ये खबर पढ़ लें, गंगा में क्रूज और नावों पर जश्न पर लगा ब्रेक

नए साल पर अगर काशी में आपने किया है कुछ प्लान तो ये खबर पढ़ लें, गंगा में क्रूज और नावों पर जश्न पर लगा ब्रेक
UPT | Varanasi

Dec 29, 2023 10:06

जल पुलिस और नाविकों के बीच हुए बैठक में निर्णय लिया गया है कि किसी तरह के पार्टी का आयोजन नावों, बजडों और क्रूज पर नहीं होगा। इतना ही नहीं शाम के बाद गंगा उस पार कोई भी नाव नहीं जाएगी। 

Dec 29, 2023 10:06

Short Highlights
  • जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम करेगी निगरानी
  • 6 लाख से ज्यादा सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद
Varanasi News (Amit Mukherjee) नए साल के जश्न की तैयारियां देश और विदेशों में अपने अंतिम चरण में है। काशी भी भारत का बड़ा पर्यटन केन्द्र बन कर उभरा है। काशी के गंगा घाटों पर लाखों की भीड़ होती है। स्थानीय और बाहर से आए लोग बड़ी नावों और क्रूज पर सवार होकर नए साल का जश्न मनाते हैं। मुंहमांगे दाम पर बुकिंग होती है। दशाश्वमेध घाट पर जल पुलिस और नाविकों के बीच हुए बैठक में निर्णय लिया गया है कि किसी तरह के पार्टी का आयोजन नावों, बजडों और क्रूज पर नहीं होगा। इतना ही नहीं शाम के बाद गंगा उस पार कोई भी नाव नहीं जाएगी। 

नावों, बजडों पर घूमने पर रोक नहीं
जल पुलिस प्रभारी मिथलेश यादव ने बताया कि 1 जनवरी को घाटों पर बहुत भीड़ होती है। लोग नावों, बजडों और क्रूज पर डीजे लगाकर जश्न मनाते हैं। सुरक्षा की दृष्टी से ठीक नहीं है। किसी तरह के पार्टी को गंगा में प्रतिबंधित किया गया है। किसी भी तरह की गतिविधि पार्टी संबंधित पाई जाती है, तो कार्रवाई किया जाएगा। साथ ही नाव, बजड़े का लाइसेंस भी निरस्त कर दिया जाएगा। पर्यटक नाव, बजड़े और क्रूज पर सवार होकर नौका विहार कर सकते हैं।

नावों की बुकिंग हो रही कैंसिल
शंभू साहनी ने बताया काफी बुकिंग को कैंसिल करना पड़ा है। लोगों का रुझान गंगा में नए साल को अपने तरीके से मनाने का रहता है। लोग दोपहर बाद गंगा उस पार भी खूब जाते हैं। तीन हजार लेकर पचास हजार तक कि बुकिंग आती है। स्थानीय निवासी अजित पांडेय ने बताया कि लोग अति उत्साह में रहते हैं। कोई भी हादसा हो सकता है। जो भी निर्णय लिया गया वो उचित है।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें