बनारस के इंग्लिशिया लाइन स्थित गेस्ट हाउस में एक युवक का शव रस्सी के फंदे से लटका मिला है। मृतक युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। युवक उड़ीसा के पुरी का रहने वाला बताया जा रहा है। वह पिछले तीन...
Varanasi News : उड़ीसा के युवक का फंदे से लटका मिला शव, सुसाइड नोट पढ़कर आंखें नम हो जाएंगी
Sep 19, 2024 16:15
Sep 19, 2024 16:15
ये है पूरा मामला
इंग्लिशिया लाइन स्थित केबिन कार गेस्ट हाउस में गुरुवार को उड़ीसा निवासी 29 साल के भानु शंकर का शव फंदे पर लटका मिला। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें बीमारी के कारण तंग आकर ऐसा कदम उठाने की बात कही गई है। युवक तीन दिन पहले से गेस्ट हाउस में रुका था। वह वाराणसी में दर्शन पूजन के लिए आया हुआ था।
क्या कहती है पुलिस
एसीपी चेतगंज गौरव कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस के कर्मचारियों से सूचना मिली कि एक रूम का दरवाजा अंदर से बंद है, जो खुल नहीं रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला, तो युवक का शव फंदे पर लटका मिला। वह बुधवार शाम से बाहर नहीं निकला था। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दे दी है। प्रथमदृष्ट्या यह आत्महत्या का मामला लग रहा है।
Also Read
19 Sep 2024 07:31 PM
गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें