Varanasi News : हरियाणा में भाजपा की जीत पर वाराणसी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

हरियाणा में भाजपा की जीत पर वाराणसी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
UPT | बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मनाते हुए

Oct 08, 2024 19:10

हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की रुझानों में सरकार बनती हुई नजर आ रही है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी में एक दूसरे को जलेबी खिला कर जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों की थाप पर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने जमकर डांस किया।

Oct 08, 2024 19:10

Varanasi News : हरियाणा विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार तीसरी बार सरकार बनाते हुए देखकर वाराणसी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के सिगरा स्थित गुलाब बाग पर एकत्र होकर जलेबी बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। 

ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते कार्यकर्ता 
मंगलवार शाम चार बजे भाजपा कार्यालय पर काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए खुशी का इजहार किया। इस आयोजन में मिठाई बांटी गई और एक-दूसरे को बधाई दी गई। भाजपा के वाराणसी महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने इस अवसर पर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यह हरियाणा की जनता का भाजपा के प्रति अपार स्नेह दर्शाता है। मोदी की नीतियों से देश ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है और लोग उनसे प्रेरित नजर आ रहे हैं।” 



भाजपा नेताओं का जश्न और संदेश  
काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने हरियाणा में भाजपा की हैट्रिक को लेकर कहा, “हरियाणा की जनता ने एकता और अखंडता का परिचय दिया है। इसके लिए हम हरियाणा की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने ऐतिहासिक निर्भीकता दिखाई है।” उन्होंने विपक्षी दलों, खासकर कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन पर आरोप लगाया कि वे देश को कमजोर करने और समाज में विभाजन का काम कर रहे हैं। पटेल ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की हार के रुझानों पर कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, और परिणाम आने पर ही आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। 

Also Read

हरियाणा की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न, बजे ढोल नगाड़े

8 Oct 2024 07:54 PM

गाजीपुर Ghazipur News : हरियाणा की जीत पर भाजपा ने मनाया जश्न, बजे ढोल नगाड़े

हरियाणा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल होने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर के मिश्र बाजार स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा... और पढ़ें