जिले के चहनिया ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी पर खतरा अभी भी मंडरा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का समर्थक होने का दावा कर रहे 72 बीडीसी सदस्यों ने...
Chandauli News : चहनियां ब्लाक प्रमुख के खिलाफ बीडीसी सदस्यों ने खोला मोर्चा, जानिए क्या है मामला...
Jul 18, 2024 20:24
Jul 18, 2024 20:24
अविश्वास प्रस्ताव के लिए सौंपा 72 बीडीसी के समर्थन वाला शपथ पत्र
बता दें कि चंदौली जनपद के चहनियां ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ लंबे समय से क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिसका नतीजा है कि फिर से 72 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के समर्थन वाला शपथ पत्र ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए जिलाधिकारी को पांच क्षेत्र पंचायत सदस्यों की टीम ने अधिवक्ता के माध्यम से सौंपा है। शिकायत कर रहे क्षेत्र पंचायत सदस्यों का आरोप है कि चहनियां ब्लॉक में कुल 105 क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हैं, जिसमें से 72 क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ हैं। ब्लॉक प्रमुख द्वारा व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार किया गया है और बिना हम लोगों के अनुमोदन व सिग्नेचर के ही वहां कार्य योजनाएं पास कर दी जाती हैं। ऐसे ब्लॉक प्रमुख को पद से हटाना जरूरी है, जिससे चहनिया विकासखंड का विकास कार्य सुचारू रूप से हो सके।
ब्लॉक में आए दिन गहमा गहमी
वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के अरुण जायसवाल ब्लॉक प्रमुख हैं और उनको हटाने के लिए अधिकतर क्षेत्र पंचायत सदस्य मुखर हैं, जिसका परिणाम है कि ब्लॉक में आए दिन गहमा गहमी रहती है। सबसे बड़ी बात है कि जहां भाजपा के ब्लॉक प्रमुख को हटाने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने भाजपा का गमछा पहनकर अपने आप को भाजपाई बताते हुए उनको हटाने के लिए गुहार लगायी है। अब गेंद फिर से जिलाधिकारी के पाले में है। वह कब तक इस शपथ पत्र का परीक्षण करवाकर क्षेत्र पंचायत के सभी सदस्यों के परेड का समय देते हैं।
Also Read
19 Sep 2024 01:03 PM
वाराणसी के हरहुआ के पास गुरुवार को भदोही सांसद विनोद कुमार बिंद के काफिले में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं। इसमें सांसद बाल-बाल बच गए। हादसे में वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में... और पढ़ें