राजभाषा सप्ताह का हुआ समापन : रेल मुक्ता पत्रिका का भी हुआ विमोचन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार

रेल मुक्ता पत्रिका का भी हुआ विमोचन, विजेताओं को दिए गए पुरस्कार
UPT | राजभाषा सप्ताह का हुआ समापन

Sep 22, 2024 20:43

पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में राजभाषा सप्ताह - 2024 का समारोहपूर्वक समापन हुआ। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर यूरोपीयन कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब में देर शाम को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Sep 22, 2024 20:43

Short Highlights
  • राजभाषा सप्ताह का हुआ समापन
  • हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल
  • रेल मुक्ता पत्रिका का भी हुआ विमोचन
Chandauli News : पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में राजभाषा सप्ताह - 2024 का समारोहपूर्वक समापन हुआ। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर यूरोपीयन कॉलोनी स्थित अधिकारी क्लब में देर शाम को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सह अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार ने मुख्य अतिथि को पौधा एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल
इस अवसर पर अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक ने सभी से अपने कार्य में दायित्व एवं कर्तव्यपूर्वक राजभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया। उन्होंने कहा कि देश को चारों दिशाओं से जोड़ने वाली रेलवे यात्रा विभिन्न भाषा क्षेत्र के लोगों को आपसी संवाद का अवसर प्रदान करती है। इस प्रकार रेलवे हिंदी के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मंडल रेल प्रबंधक द्वारा मंडल राजभाषा विभाग की पत्रिका 'रेल मुक्ता' के अद्यतन अंक का भी विमोचन किया गया।

विजेताओं को पुरस्कार वितरित
समापन कार्यक्रम में हिंदी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा राजभाषा सप्ताह के दौरान मंडल में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने कुल 51 रेलकर्मियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें आमंत्रित कवियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। मंडल के कलाकारों ने गणेश वंदना और नृत्य का भी प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजभाषा हिंदी के संक्षिप्त इतिहास एवं उसकी प्रगति से संबंधित कार्यों के साथ धरोहर के रूप में उसके महत्व एवं उपयोगिता को दर्शाती वीडियो क्लिप का प्रदर्शन किया गया। राजभाषा सप्ताह-2024 के समापन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेल अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read

रेलवे पटरियों पर सिलेंडर  पाए जाने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया

22 Sep 2024 07:57 PM

जौनपुर Jaunpur News : रेलवे पटरियों पर सिलेंडर पाए जाने पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया

एक निजी कार्यक्रम में जौनपुर पहुंचे सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए कहा.... और पढ़ें