बड़ी खबर : मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की नई ऊंचाई, अफ्रीकी देशों से फिर मिला ऑर्डर

मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की नई ऊंचाई, अफ्रीकी देशों से फिर मिला ऑर्डर
Uttar Pradesh Times | Make In India

Dec 31, 2023 15:40

BLW में इन इंजनों का निर्माण मेक-इन-इंडिया के तहत एक बेहतरीन पहल है। जो वैश्विक मंच पर भारतीय इंजीनियरिंग की क्षमताओं को प्रदर्शित करता है...

Dec 31, 2023 15:40

Varanasi News : बनारस रेल इंजन कारखाना (BLW) लगातार मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत को लेकर कार्य कर रहा है। विगत कई वर्षों में BLW में बने डीजल इंजनों को विदेशों में खूब सराहा गया है। एक बार फिर अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के लिए 10 केप गेज डीजल इंजनों के निर्माण और आपूर्ति के लिए दोबारा ऑर्डर मिला है। BLW लोकोमोटिव इंजीनियरिंग की विश्वसनीयता और उत्कृष्टता को उजागर करती है। 

पहले भी 7 डीजल इंजनों को निर्यात किया गया था
इसके पहले भी BLW ने 7 लोकोमोटिव का निर्यात किया था। पिछले प्रोजेक्ट की उल्लेखनीय सफलता इस तथ्य से रेखांकित करती है कि वर्तमान ऑर्डर न केवल दोहराया गया है, बल्कि 10% पावर अपग्रेड की भी मांग के साथ किया गया। नए लोकोमोटिव में प्रभावशाली 3300 एचपी क्षमता की होगी, जो पहले मोज़ाम्बिक को निर्यात किए गए 3000 एचपी से काफी अधिक है।

आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को पूरा करता BLW
आत्मनिर्भर भारत की कल्पना को मूर्त रूप देते हुए, इस दोबारा ऑर्डर के तहत केप गेज डीजल लोकोमोटिव पूरी तरह से बनारस रेल इंजन कारखाना में डिजाइन और निर्मित किए जाएंगे। यह न केवल आत्मनिर्भरता को मजबूत करता है बल्कि निर्यात के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की वैश्विक पहल के साथ भी संरेखित करता है।

उन्नत क्रू आराम और सुरक्षा
नए लोकोमोटिव में ड्राइवर केबिन में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी, जिनमें शोर कंपन और हार्नेस  मानक अनुपालन, एर्गोनॉमिक रूप से डिजाइन की गई चालक सीटें, एक एकीकृत ग्राफिक ड्राइवर डिस्प्ले और चालक दल के आराम और कम थकान के लिए हीटिंग वेंटिंग एसी (एचवीएसी) शामिल हैं। वाटर कलोसेट, रेफ्रिजरेटर और हॉट-प्लेट जैसी सुविधाओं से लैस होंगी जिनसे ऑनबोर्ड सुविधाएं बेहतर कार्य वातावरण में योगदान करेंगी।

मेक-इन-इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड की पहल
BLW में इन इंजनों का निर्माण मेक-इन-इंडिया के तहत एक बेहतरीन पहल है। जो वैश्विक मंच पर भारतीय इंजीनियरिंग की क्षमताओं को प्रदर्शित करता है। साथ ही विनिर्माण क्षेत्र में भारतीय रेल की उत्कृष्टता स्थापित करने के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निर्यात के लिए संभावनाओ को और मजबूत करेगा। इस विशिष्ट उपलब्धि से बनारस रेल इंजन कारखाना आत्म-निर्भर भारत के निर्माण में एक और शानदार पहल कर रहा है।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें