चंदौली न्यूज : विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की शुरुआत, रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
UPT | रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अधिकारी।

Apr 01, 2024 19:53

स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की शुरुआत सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने फीता काटने के साथ रैली को...

Apr 01, 2024 19:53

Chandauli News (Pawan Tiwari) : स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान की शुरुआत सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने फीता काटने के साथ रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पूर्व इसे सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया। इस दौरान कहा कि यह अभियान 31अप्रैल तक चलेगा। इसे सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें, ताकि यह अभियान सफल हो सके। इस दौरान मच्छरों पर नियंत्रण के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। इस अवधि में दस्तक अभियान भी संचालित किया जाएगा।

संचारी रोगों की रोकथाम के किए जाएंगे प्रयास 
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में एकीकृत बाल विकास सेवा व पुष्टाहार (आईसीडीएस), शिक्षा विभाग, पंचायती राज, नगर निकाय, पशुपालन और कृषि विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे। इस बीच डेंगू, मलेरिया, टीबी, कुष्ठ, कालाजार, फाइलेरिया आदि संचारी रोगों की रोकथाम के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग माइक्रो प्लान के अनुसार अभियान के अंतर्गत कार्य करें।सभी लोगों आपसी सामंजस्य से अभियान सफल बनाएं। 

साफ-सफाई के प्रति लोगों को करें जागरूक
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय ने कहा कि संक्रामक रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराएं। नगरीय क्षेत्रों में झुग्गी झोपड़ी व स्लम एरिया क्षेत्रों में विशेष रूप से सफाई अभियान चलाएं। साफ-सफाई के साथ कीटनाशक रसायनों का छिड़काव, फॉगिंग, जलजमाव निकासी, मच्छरों के प्रजनन स्थानों का नष्टीकरण, ब्रीडिंग न होने देना, सोर्स रिडक्शन का कार्य कराएं। वेक्टर जनित रोगों जैसे डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया, फाइलेरिया व कालाजार रोगों की रोकथाम व नियंत्रण के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के लिए दिलाई शपथ
अभियान शुरू होने से पहले सीडीओ ने सभी को शपथ दिलाई। कहा कि "हम शपथ लेते है कि संचारी रोगों से बचाव के सभी नियमों का पालन करेगें। क्योकि हम सभी में से कोई भी संचारी रोगो से ग्रसित हो सकता है। इन बीमारियों के कारक हमारे आसपास हैं। हम उन्हें नष्ट करेगें, हम अपने घर, ग्राम, मोहल्ले में साफ-सफाई रखेगें, कूड़ा-कचरा को कूडेदानी में डालेंगे। हम सड़क के किनारे या खुले में शौंच नहीं करेंगे। बच्चो को दूषित जल व खुली खाद्य सामग्रियों का सेवन नही करने देंगे। बच्चो को हाथ धोकर खाने की आदत डलवाएंगे। प्रयास करेंगे कि मच्छर आस-पास न पैदा हो एवं मच्छरदानी में सोने की आदत डालेंगे।

Also Read

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बोले-हाथरस की घटना पर दोषियों पर होगी कार्रवाई, राहुल गांधी के डीएनए पर खड़े किए सवाल

3 Jul 2024 09:14 PM

वाराणसी Varanasi News : कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बोले-हाथरस की घटना पर दोषियों पर होगी कार्रवाई, राहुल गांधी के डीएनए पर खड़े किए सवाल

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस पर मीडिया से बात करते हुए हाथरस की विभत्स घटना को लेकर कहा की घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर मंत्री... और पढ़ें