Chandauli News : कृषि प्रधान जिले के 129215 हेक्टेयर में खरीफ के विभिन्न फसलों का होगा उत्पादन

कृषि प्रधान जिले के 129215 हेक्टेयर में खरीफ के विभिन्न फसलों का होगा उत्पादन
UPT | खरीफ के विभिन्न फसलों का होगा उत्पादन

Jul 10, 2024 19:48

कृषि प्रधान जनपद में धान की खेती के साथ-साथ अन्य खेती को भी विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि किसान धान की फसल के साथ-साथ ज्वार,बाजरा, अरहर की खेती भी कर सके।

Jul 10, 2024 19:48

Chandauli News : कृषि प्रधान जनपद में विभिन्न फसलों के उत्पादन के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इस बार खरीफ की फसल 129215 हेक्टेयर में उत्पादित होगी। जिसमें धान, मूंग,उर्द सहित विभिन्न फसल शामिल है। इसमें सबसे अधिक धान की फसल उत्पादन किया जाएगा। वहीं किसान अन्य फसल भी उगा रहे हैं, जिससे उन्हें अच्छे मुनाफा के साथ राहत मिल सकती है।

5486 हेक्टेयर में अरहर खेती का लक्ष्य
कृषि प्रधान जनपद में धान की खेती के साथ-साथ अन्य खेती को भी विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि किसान धान की फसल के साथ-साथ ज्वार,बाजरा, अरहर की खेती भी कर सके। इसके लिए विभाग की ओर से समय-समय पर प्रोत्साहित करने के साथ-साथ फसल उत्पादन कराए जाने के लिए बीज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जनपद में कुल 11365 हेक्टेयर में धान की खेती की जाएगी। जिसमें 2000 हेक्टेयर सुगंधित,11500 शंकर और 100350अन्य धान शामिल है। इसके अलावा 81 हेक्टेयर में मक्का,1430 ज्वार,6160 बाजरा, 2254 श्री अन्य,152 उर्द, 17 मूंग और 5486 हेक्टेयर में अरहर खेती का लक्ष्य रखा गया है। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उन्हें अरहर के बीज भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि अच्छी बीज का उपयोग करके उत्पादन किसान अच्छा कर सके।

सबसे अधिक धान की खेती का लक्ष्य
जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार यादव ने बताया जनपद में किसानों खेती के लिए विभाग की ओर से लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। इसमें सबसे अधिक धान का लक्ष्य है और इसके अलावा ज्वार,बाजरा व अरहर की भी खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Also Read

 समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

19 Sep 2024 05:13 PM

चंदौली सिख समुदाय पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन : समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

चंदौली में सिख समाज के लोगों ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयान पर गहरा आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। और पढ़ें