Varanasi News : कांग्रेस नेता अविनाश पांडेय का भाजपा पर तंज, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोली बड़ी बात

कांग्रेस नेता अविनाश पांडेय का भाजपा पर तंज, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बोली बड़ी बात
Uttar Pradesh Times | भारत जोड़ो न्याय यात्रा

Jan 21, 2024 14:38

भाषण में राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगमन उत्तर प्रदेश में होगा। इसकी तैयारी सभी को करनी है।

Jan 21, 2024 14:38

Varanasi News : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और यूपी प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि देश में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी अपने चरम पर है। इस समय भाजपा इवेंट की पॉलिटिक्स से जनता को भटका रही है। अविनाश पांडेय शनिवार को धर्मसंघ दुर्गाकुंड में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रयागराज जोन की संवाद कार्यशाला का संचालन कर रहे थे।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगमन उत्तर प्रदेश में होगा
कार्यक्रम समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय महासचिव ने दशाश्वमेघ घाट पर गंगा आरती देखी। इसके बाद बाबा विश्वनाथ के सप्तऋषि आरती में भी शामिल हुए। संवाद में राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में निकली भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आगमन उत्तर प्रदेश में होगा। इसकी तैयारी सभी को करनी है। बूथ-ब्लॉक, पंचायत स्तर तक संगठन का पुनर्गठन होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 स्वतंत्र भारत में अब तक के हुए चुनावों में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण साबित होने वाला है।

अन्याय से शुरू होकर अन्याय पर खत्म
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अगर सरकार के पिछले 10 वर्षों की कहानी लिखी जाए तो वह अन्याय से शुरू होकर अन्याय पर खत्म होगी। अन्याय के खिलाफ आवाज उठा रही है, न्याय का हक मांग रही है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव, सह प्रभारी राजेश तिवारी ने अपने विचार रखे। सांसद प्रमोद तिवारी, राजेश मिश्रा ने धर्मसम्राट करपात्री जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यशाला में वाराणसी, अमेठी, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, प्रयागराज, प्रतापगढ़, भदोही, जौनपुर, चंदौली, कौशाम्बी, गाजीपुर के जिले के कार्यकर्ता शामिल हुए। 
 

Also Read

जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

5 Oct 2024 10:19 PM

जौनपुर Jaunpur News : जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें