कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया वीडियो : भाजपा को झूठा आरोप लगाने वाला बताया, अजय राय ने कहा - 'काशी में लड़ाई चौकस और चौचक होगी'

भाजपा को झूठा आरोप लगाने वाला बताया, अजय राय ने कहा - 'काशी में लड़ाई चौकस और चौचक होगी'
UPT | अजय राय

Apr 09, 2024 18:04

सोशल मीडिया साइट 'X' पर अजय राय ने मंगलवार को वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला।भारतीय जनता पार्टी लोगों राजनीतिक चरित्र और सामाजिक चरित्र पर कुठाराघात करने का काम करती है।

Apr 09, 2024 18:04

Short Highlights
  • भाजपा लोगों के राजनीतिक चरित्र और सामाजिक चरित्र पर कुठाराघात करने का काम करती है : अजय राय
  • भाजपा डरी हुई है कि 2024 में क्या होने जा रहा है और इसलिए अफवाह फैलाने का काम कर रही है : प्रदेश अध्यक्ष
Varanasi : लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रही है। पार्टियों का एक-दूसरे पर हमला करना भी तेज हो रहा है। कई दिनों से इन अफवाहों को बल मिल रहा था कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पार्टी से नाराज चल रहे हैं और वो भारतीय जनता पार्टी में जा सकते हैं लेकिन अजय राय ने वीडियो जारी कर इस बात का खंडन किया है। साथ ही वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में लड़ाई चौकस और चौचक होने का दावा किया है।

सोशल मीडिया साइट 'X' पर अजय राय ने मंगलवार को वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला।भारतीय जनता पार्टी लोगों राजनीतिक चरित्र और सामाजिक चरित्र पर कुठाराघात करने का काम करती है। उन्होंने आगे जोड़ा कि हम सब कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहेंगे।  कांग्रेस पार्टी ने हमें जो सम्मान दिया है उसका कर्ज कभी भी नहीं उतार सकते हैं। आगे उन्होंने कहा कि काशी में लड़ाई चौचक और चौकस होगी। भाजपा डरी हुई है कि 2024 में क्या होने जा रहा है और इसलिए अफवाह फैलाने का काम कर रही है।
सोशल मीडिया पर किए जा रहे थे कई दावे
दरअसल पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया के अलग-अलग अकाउंट से एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के दूसरे पार्टी में जाने की चर्चाएं सोशल मीडिया पर चल रही थी। जिससे इस बात का कयास लगाया जा रहा था कि ये चर्चा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिए हो सकता है। भाजपा के टिकट पर अफजाल अंसारी के खिलाफ गाज़ीपुर से अजय राय को चुनाव लड़वाने की बात कही जा रही थी। इस बात को इसलिए बल मिल रहा था क्योंकि  मुख्तार अंसारी और अजय राय के बीच पुरानी दुश्मनी है। अजय राय के बड़े भाई अवधेश राय की हत्या का में में मुख्तार अंसारी पर केस चल रहा था। जिसमें सजा भी हुई थी।

Also Read

जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

5 Oct 2024 10:19 PM

जौनपुर Jaunpur News : जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें