पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा लापरवाही एवं अनियमितता के आरोप में उप निरीक्षक (लिपिक) पर कड़ी कार्यवाही की गई है। पुलिस कमिश्नर से मृतक आश्रित परिजनों ने फाइल रोके जाने की शिकायत की गई …
Varanasi News : वाराणसी पुलिस कमिश्नर ने लापरवाही एवं अनियमितता के आरोप में उप निरीक्षक को किया निलंबित, जानें क्या था मामला
Jul 03, 2024 18:35
Jul 03, 2024 18:35
मृतक आश्रित द्वारा पुलिस आयुक्त वाराणसी से मिलकर की शिकायत
मंगलवार को एक स्व० आरक्षी की पत्नी, मृतक आश्रित द्वारा पुलिस आयुक्त वाराणसी से मिलकर शिकायत की गयी कि वह पिछले 06 माह से अपनी मृतक आश्रित भर्ती से संबंधित फाइल के लिये उपनिरीक्षक (लिपिक) राजकिशोर के पास चक्कर लगा रही है, उसकी पत्रावली की सभी कार्यवाही पूर्ण हो गयी है परंतु उपनिरीक्षक राजकिशोर द्वारा उसे आगे प्रेषित नहीं किया जा रहा है।
जांच में पत्रावली को अनावश्यक रोके जाने की बात सामने आई
इस संबंध में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा उक्त मृतक आश्रित स्व० आरक्षी हेमन्त कुमार की पत्रावली को मंगाकर अवलोकन करने से पाया गया कि प्रकरण में समस्त कार्यवाही दिसंबर 2023 को पूर्ण हो चुकी थी और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय द्वारा भी संस्तुति सहित अपना हस्ताक्षर कर दिया गया था, परंतु संबंधित लिपिक द्वारा पिछले 06 माह से किन्ही कारणों से पत्रावली पुलिस मुख्यालय लखनऊ प्रेषित नहीं की गयी थी।
पत्रावलियों को अनावश्यक रोकने के कारण लिपिक राजकिशोर निलंबित
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल द्वारा उप निरीक्षक (लिपिक) राजकिशोर के पास मृतक आश्रित सेवायोजन से संबंधित पत्रावलियों की समीक्षा की गयी तो 09 पत्रावलियां लंबित पायी गयी। जिसे दबाकर रखा गया था। जिसमें कमिश्नरेट स्तर से समस्त कार्यवाही पूर्ण हो चुकी थी परंतु कतिपय कारणों से उप निरीक्षक (लिपिक) राजकिशोर द्वारा इन पत्रावलियों को पुलिस मुख्यालय प्रेषित नहीं किया गया। जिसके कारण मृतक आश्रित आवेदक पुलिस अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे हैं। इस पर तत्काल लिपिक राजकिशोर के निलंबन की कार्यवाही की गयी व आगे विभागीय कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उ0नि0 (लिपिक) राजकिशोर स्वयं मृतक आश्रित सेवायोजन के तहत नियुक्त हुए निलंबन की कार्यवाही की गयी व विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
Also Read
5 Oct 2024 10:19 PM
बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें