Varanasi News : कोहरे ने रोकी वंदे भारत की रफ्तार, एक महीने में 15 बार देर से चली

कोहरे ने रोकी वंदे भारत की रफ्तार, एक महीने में 15 बार देर से चली
Uttar Pradesh Times | वंदे भारत एक्सप्रेस।

Jan 22, 2024 22:31

एक जनवरी के बाद से ट्रेन में यात्रियों का लोड फैक्टर भी 25 से 30 फीसदी घटा है। 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जहां 900 यात्री सफर करते थे तो वहीं अब 600-700 यात्री सफर कर रहे हैं। 18 दिसंबर को वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन का शुभारंभ किया था।

Jan 22, 2024 22:31

Varanasi News : कोहरे ने नई वंदे भारत एक्सप्रेस की रफतार धीमी कर दी है। नई दिल्ली-वाराणसी रूट की 22415/22416 वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन को एक माह पूरे हो गए। 30 दिन में वंदे भारत एक्सप्रेस तीन बार रद्द और 15 बार देर से चली है। इस दौरान करीब 19 हजार यात्रियों ने इस ट्रेन से सफर किया।

एक महीने में तीन बार हो चुकी है रद्द
एक जनवरी के बाद से ट्रेन में यात्रियों का लोड फैक्टर भी 25 से 30 फीसदी घटा है। 20 दिसंबर से 31 दिसंबर तक जहां 900 यात्री सफर करते थे तो वहीं अब 600-700 यात्री सफर कर रहे हैं। 18 दिसंबर को वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन का शुभारंभ किया था। उत्तर रेल अधिकारियों के अनुसार नई वंदे भारत एक्सप्रेस कोहरे के चलते 13 जनवरी, 15 जनवरी और 19 जनवरी को रद्द हो चुकी है। वहीं, 30 दिन में अधिकतम साढ़े 16 घंटे और न्यूनतम ढाई घंटे तक विलंबित हो चुकी है। आईआरसीटीसी अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में ऑनलाइन टिकट कराने वालों की संख्या 90 फीसदी है। चेयरकार में वेटिंग तो एग्जिक्यूटिव क्लास में आसानी से सीटें मिल जा रही हैं। 

कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजे होती है रवाना
कैंट स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित के अनुसार ऑपरेशनल कारणों से वंदे भारत को रद्द किया गया था। कोहरे का असर वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों पर पड़ा है। कैंट स्टेशन से सुबह छह बजे नई दिल्ली को रवाना होती है, उधर नई दिल्ली से दोपहर बाद तीन बजे खुलती है। रात 11 बजे कैंट स्टेशन पहुंचती है। हफ्ते में मंगलवार को दोनों तरफ से ट्रेन का संचालन नहीं होता है।
 

Also Read

जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

5 Oct 2024 10:19 PM

जौनपुर Jaunpur News : जमीनी रंजिश में युवक को मारी गोली, पड़ोस के तीन युवकों पर मारपीट व गोली मारने का आरोप

बक्सा थाना क्षेत्र के पुराहेमू गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर एक युवक पर हमला कर उसके पैर में गोली मारी गई। गांव के तीन युवकों पर मारपीट .... और पढ़ें