शर्मसार होते रिश्ते : सगे भाई ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से काट दिया गला, जानें क्या थी वजह

सगे भाई ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से काट दिया गला, जानें क्या थी वजह
UPT | प्रतीकात्मक फोटो।

Jul 24, 2024 19:44

चकिया गांव निवासी संतोष कुमार बिंद पुत्र महातिम बिंद की बहन यशोदा (16 वर्ष) किसी से फोन पर बात करती रहती थी। इसको लेकर संतोष अपनी बहन को बार-बार मना करता था। इसको लेकर दोनों में कहासुनी होती थी।

Jul 24, 2024 19:44

Ghazipur News : जनपद के जमानियां कोतवाली थाना क्षेत्र के चक अब्दुल हकीम उर्फ चकिया गांव में सगे भाई ने अपनी बहन की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। गला काटने के बाद तुरंत उसने अपने पिता को फोन कर घर बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी व सीओ अनूप कुमार सिंह भी परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक चकिया गांव निवासी संतोष कुमार बिंद पुत्र महातिम बिंद की बहन यशोदा (16 वर्ष) किसी से फोन पर बात करती रहती थी। इसको लेकर संतोष अपनी बहन को बार-बार मना करता था। इसको लेकर दोनों में कहासुनी होती थी। जिससे नाराज होकर संतोष ने यशोदा की कुल्हाड़ी से वार कर उसकी गर्दन काट दी। ज्यादा खून बहने से तुरंत उसकी मौत हो गई। इसके बाद संतोष अपने पिता को फोन कर घर बुलाया और मौके से फरार हो गया। मृतका के माता और पिता दोनों ही गांव के सिवान में धान की रोपाई कर रहे थे। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आशेष नाथ सिंह पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि मृतका के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लेकिन अभी तक इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। इस घटना से सभी गांव वाले स्तब्ध हैं।

Also Read

भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

7 Sep 2024 07:23 PM

गाजीपुर Ghazipur News : भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके मिश्र बाजार में पांच अपहरण कर्ताओं ने काले रंग के स्कॉर्पियो से आकर एक युवक को उठा लिया और अपने वाहन में बैठा कर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इतने में जाम लग गया। जाम को देखते हुए सभी अपहरणकर्ता किसी तरह वहां से भाग निकले। और पढ़ें