Ghazipur News : धुवार्जुन गांव के एक मकान में मिला नर कंकाल, छानबीन में जुटी पुलिस

धुवार्जुन गांव के एक मकान में मिला नर कंकाल, छानबीन में जुटी पुलिस
UPT | गाजीपुर।

Jul 26, 2024 23:41

सैदपुर थाना क्षेत्र के धुवार्जुन ग्राम में शुक्रवार को गांव से दूर सुनसान स्थान पर खेत में बने संजय राजभर के खाली पड़े मकान की चहरदीवारी के...

Jul 26, 2024 23:41

Ghazipur News : सैदपुर थाना क्षेत्र के धुवार्जुन ग्राम में शुक्रवार को गांव से दूर सुनसान स्थान पर खेत में बने संजय राजभर के खाली पड़े मकान की चहारदीवारी के अंदर एक व्यक्ति का नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। इस मकान में काफी दिनों से कोई नहीं रहता है। शरीर का ऊपरी हिस्सा सिर व धड़ अलग-अलग हो गया है। वहीं कुछ दूरी पर टी-शर्ट तथा अंडरवीयर मिला है। शव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है।

डीएनए टेस्ट से होगी पहचान
गांव के लोग सुबह धान की रोपाई करने के लिए जब उस रास्ते से गुजर रहे थे, तो नर कंकाल देखकर अवाक रह गए। घटना की जानकारी गांव के समाजसेवी कार्यकर्ता पंकज राय ने भितरी पुलिस चौकी के इंचार्ज ओमप्रकाश यादव को दी। उन्होंने बताया कि विशुनपुरा गांव के गुड्डू राजभर पिछले 18 जुलाई से घर से गायब है। 20 जुलाई को परिवार वालों ने सैदपुर थाने में गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुड्डू राजभर की पत्नी ने संदेह व्यक्त करते हुए अपने गायब पति के रूप में पहचान की है। फिलहाल जो भी हो अब डीएनए टेस्ट के बाद हकीकत पता चल जाएगा की नर कंकाल किसका है।

जांच करने में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही सैदपुर कोतवाल विजय प्रताप सिंह व क्षेत्राधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और नर कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी इस प्रकरण में घटना की तह तक जाने का प्रयास कर रहे हैं। आस-पास के लोगों से गहन पूछताछ के बाद पूरे प्रकरण की छानबीन की जा रही है। पिछले आठ दिनों से घर से गायब गुड्डू राजभर की पहचान होना काफी कठिन है। क्योंकि पूरे शरीर पर केवल कंकाल बचा है। हालांकि मौके पर मिले कपड़ों से गुड्डू राजभर की पत्नी ने प्रथम दृष्टया अपने गायब पति के रूप में पहचान की है।

Also Read

भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

7 Sep 2024 07:23 PM

गाजीपुर Ghazipur News : भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके मिश्र बाजार में पांच अपहरण कर्ताओं ने काले रंग के स्कॉर्पियो से आकर एक युवक को उठा लिया और अपने वाहन में बैठा कर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इतने में जाम लग गया। जाम को देखते हुए सभी अपहरणकर्ता किसी तरह वहां से भाग निकले। और पढ़ें