Ghazipur News : रात में चारपाई पर सो रहे युवक को सांप ने डसा, अस्पताल जाते समय दम तोड़ा...

रात में चारपाई पर सो रहे युवक को सांप ने डसा, अस्पताल जाते समय दम तोड़ा...
UPT | सर्पदंश से युवक की मौत।

Jul 25, 2024 09:41

जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के नरायनापुर हाला गांव में देर रात चारपाई पर सो रहे युवक को सांप ने डंस लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को...

Jul 25, 2024 09:41

Ghazipur News : जनपद के नंदगंज थाना क्षेत्र के नरायनापुर हाला गांव में देर रात चारपाई पर सो रहे युवक को सांप ने डंस लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये है पूरा मामला
नारायनापुर हाला गांव निवासी 18 साल का सतीश यादव देर रात अपने परिजनों के साथ खाना खाने के बाद आंगन में चारपाई डालकर सो गया। सुबह देर होने पर जब वह नहीं उठा, तब उसकी मां जगाने गई तो देखा कि उसके मुंह से झाग निकल रहा है। यह देखकर वह घबरा गई और चिल्लाने लगी। अन्य परिजन भी वहां आ गए। उस समय सतीश होश में था और बताया कि शरीर में ऐंठन हो रही है। परिजन तुरंत युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने लगे। जब सतीश को बिस्तर से उठाया गया तो उसके नीचे सांप बैठा पाया गया। परिजन उस सांप को एक डिब्बे में रखकर सतीश को अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। 

गांव में मातम
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नंदगंज थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि चारपाई पर सो रहे युवक की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। मृतक के चाचा मिश्रीलाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Also Read

विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

17 Sep 2024 12:23 AM

वाराणसी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें