स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के आरएम ने पुलिस कप्तान ओमवीर सिंह के माध्यम से पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले लाभ के रूप में 75 लाख का चेक आर्थिक सहायता के रूप में मृतक आरक्षी की पत्नी और बच्चों को प्रदान किया।
Ghazipur News : एसबीआई ने सिपाही की पत्नी को दिया 75 लाख का चेक, जानें क्या था मामला...
Apr 02, 2024 17:44
Apr 02, 2024 17:44
Ghazipur News : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आरएम ने पुलिस कप्तान ओमवीर सिंह के माध्यम से पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले लाभ के रूप में 75 लाख का चेक आर्थिक सहायता के रूप में मृतक आरक्षी की पत्नी और बच्चों को प्रदान किया। इस मौके पर एसबीआई के रीजनल मैनेजर संजय चौधरी, चीफ मैनेजर, पुलिस अधीक्षक, एसपीआरए, स्वर्गीय कांस्टेबल संदीप सिंह की पत्नी खुशबू सिंह के साथ उनके दो बच्चे मौजूद रहे। खुशबू सिंह ने बताया कि उनके पति की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। आज एसबीआई से 75 लाख रुपए की सहायता राशि मिली है।
एसबीआई देती है योजनाओं का लाभ
भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर ने बताया कि एसबीआई सैलेरी अकाउंट होल्डर को अपनी विभिन्न योजनाओं के तहत रिस्क कवर करती है। मृतक सिपाही संदीप सिंह का सैलरी अकाउंट एसबीआई में था। सोनभद्र में ड्यूटी के दौरान उनका निधन हो गया था। इस क्रम में आज बैंक ने 75 लाख रुपए का चेक पुलिस कप्तान के माध्यम से मृत सिपाही की पत्नी को सौंपा है।
साल 2023 में सोनभद्र में हुआ था निधन
जिला पुलिस कप्तान ओमवीर सिंह ने बताया कि कांस्टेबल संदीप सिंह का साल 2023 में सोनभद्र के रायपुर थाना अंतर्गत पिकेट ड्यूटी पर वाहन के धक्के से मृत्यु हो गई थी। इनका सैलरी अकाउंट एसबीआई में था। एसबीआई द्वारा रिस्क कवर योजना के तहत आज मृतक कांस्टेबल की पत्नी और बच्चों को 75 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई। इससे परिवार और बच्चों का लालन-पालन अच्छे से हो सकेगा। यह धनराशि मिलने से मृतक सिपाही की पत्नी और बच्चों के लिए राहत भरी आस है।
Also Read
22 Jan 2025 10:21 AM
वाराणसी शहर को खेल क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से ये मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। इन स्टेडियमों का निर्माण उन क्षेत्रों में किया जाएगा जहां पहले से खेल सुविधाओं का अभाव था... और पढ़ें