Ghazipur News : महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए जनपद में पहली बार आकांक्षा समिति का हुआ गठन

महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए जनपद में पहली बार आकांक्षा समिति का हुआ गठन
UPT | आकांक्षा समिति का गठन

Oct 09, 2024 02:11

जनपद मे महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के उत्थान के लिए जनपद में प्रथम बार अकांक्षा समिति का गठन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी समिति...

Oct 09, 2024 02:11

Ghazipur News : जनपद मे महिला सशक्तिकरण एवं बच्चों के उत्थान के लिए जनपद में प्रथम बार अकांक्षा समिति का गठन किया गया। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी समिति की पदेन अध्यक्ष की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जनपद में महिला सशक्तिरण की दिशा में महिलाओं एवं बच्चों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन, व्यापक जनजागरूकता, बनवासी समाज के महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान के लिए तथा स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करने एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से अकांक्षा समिति का गठन जनपद में पहली बार किया गया है।



महिलाओं को सशक्त करने का कार्य
समिति की प्रथम बैठक में अध्यक्ष आर्यका अखौरी ने निर्देशित किया कि समिति समय-समय पर विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, आधारभूत संरचना विकास का कार्य, स्वयं सहायता समूहों को प्रेरित करते हुए उनके द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, स्वयं सहायता समूहों तथा महिलाओं को सशक्त करने का कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही बालिकाओं के कन्या जन्मोत्सव, आत्म सुरक्षा का प्रशिक्षण दिलवाया जाना साथ ही बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं सफाई सम्बन्धित कार्य कराते हुए सेनेटरी पैड वितरण किया जाएगा।

मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जायेगा
उन्होंने बताया कि समस्त राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज एवं कस्तुरबा विद्यालयों में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जायेगा। समय-समय पर अन्य कार्यक्रम भी किये जायेंगे। इस बैठक में विनीता सिंह, सदस्य/सचिव एवं कमेटी के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Also Read

24 घंटे के बाद झाड़ियों में मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

8 Oct 2024 11:20 PM

जौनपुर मारपीट के बाद जबरन युवक को उठा ले गए दबंग : 24 घंटे के बाद झाड़ियों में मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मगरमु (जमुनीपुर) गांव निवासी विवेक यादव (27 वर्ष) रविवार रात करीब 9 बजे जमुनीपुर गेट के पास बने एक दुकान पर बैठा था कि उपरोक्त थाना क्षेत्र के कठरवा गहली निवासी राजू यादव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। और पढ़ें