Ghazipur News : युवाओं के लिए 'चेतना प्रवाह' कार्यक्रम, छिपी प्रतिभाओं को उजागर करता है मंच 

युवाओं के लिए 'चेतना प्रवाह' कार्यक्रम, छिपी प्रतिभाओं को उजागर करता है मंच 
UPT | चेतना प्रवाह कार्यक्रम

Jun 10, 2024 12:31

साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में 'चेतना-प्रवाह' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव चकहुसाम में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद किया गया। इसमें काफी संख्या में गांव के विद्यार्थी...

Jun 10, 2024 12:31

Ghazipur News : साहित्य चेतना समाज के तत्वावधान में 'चेतना-प्रवाह' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव चकहुसाम में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद किया गया। इसमें काफी संख्या में गांव के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक उपेन्द्र यादव ने संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी 'अमर' एवं संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थी जीवन में संस्था के तत्वावधान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर चयनित व पुरस्कृत होने और रेलवे में नौकरी तक के सफर को साझा किया। संस्था द्वारा विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास और उनके व्यक्तित्व निर्माण के लिए किये जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और विद्यार्थियों को संस्था द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

ये है संस्था का उद्देश्य 
संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी अमर ने कहा कि संस्था का प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं में छिपी प्रतिभा को मुखरित व उजागर कर उन्हें मंच प्रदान करना है। बिना किसी शासकीय वित्तीय सहायता के संस्था वर्षपर्यंत सक्रिय रहकर विभिन्न प्रकार के साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। संस्था प्रतिवर्ष अपने वार्षिक समारोह में किसी भी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जनपद का गौरव बढ़ाने वाले को 'गाजीपुर गौरव सम्मान' से सम्मानित करती है, जिससे विद्यार्थी एवं युवा इनके व्यक्तित्व व कृतित्व से प्रेरणा प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद
संगठन सचिव प्रभाकर त्रिपाठी ने संस्था के तत्वावधान में विद्यार्थियों हेतु प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में जयराम यादव, वीरेन्द्र यादव, विन्ध्याचल यादव, मुसाफिर यादव, आंचल, काजल, अस्मिता, अलका, सोनम, शोभा, शिखा, अग्रिमा, संदीप, मुकेश, अनुराग आदि उपस्थित रहे। अंत में कार्यक्रम के संयोजक उपेन्द्र यादव ने सभी का आभार जताया। 

Also Read

भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

7 Sep 2024 07:23 PM

गाजीपुर Ghazipur News : भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके मिश्र बाजार में पांच अपहरण कर्ताओं ने काले रंग के स्कॉर्पियो से आकर एक युवक को उठा लिया और अपने वाहन में बैठा कर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इतने में जाम लग गया। जाम को देखते हुए सभी अपहरणकर्ता किसी तरह वहां से भाग निकले। और पढ़ें