Ghazipur News : पेरिस ओलंपिक में गाजीपुर के राजकुमार पाल दिखाएंगे दम, भारतीय हॉकी टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

पेरिस ओलंपिक में गाजीपुर के राजकुमार पाल दिखाएंगे दम, भारतीय हॉकी टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व
UPT | राजकुमार पाल।

Jul 01, 2024 18:09

राजकुमार पाल ने करमपुर के मेघबरन सिंह स्टेडियम में अपनी हॉकी की शुरुआत 8 साल की उम्र से ही की थी। पिछले चार सालों से वे भारतीय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे हैं और उनके बेहतरीन खेल के कारण उन्हें ओलंपिक टीम में शामिल किया गया है...

Jul 01, 2024 18:09

Ghazipur News : उत्तर प्रदेश का लाल अब भारतीय हॉकी टीम में नजर आएगा। जी हां यूपी के गाजीपुर में स्थित सैदपुर के करमपुर गांव के रहने वाले राजकुमार पाल का चयन भारतीय हॉकी ओलंपिक टीम के लिए हुआ है। वे गाजीपुर के पहले हॉकी खिलाड़ी हैं, जिन्हें ओलंपिक टीम में शामिल किया गया है। आगामी पेरिस ओलंपिक में, जो 16 सदस्यीय टीम में होगी, राजकुमार मिडफील्डर के रूप में खेलेंगे।

 8 साल की उम्र से हुई करियर की शुरुआत
राजकुमार पाल ने करमपुर के मेघबरन सिंह स्टेडियम में अपनी हॉकी की शुरुआत 8 साल की उम्र से ही की थी। पिछले चार सालों से वे भारतीय राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे हैं और उनके बेहतरीन खेल के कारण उन्हें ओलंपिक टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले, उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मैचों में भाग लिया है, और 2020 में बेल्जियम के खिलाफ अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेला था। बता दें राजकुमार फिलहाल बेंगलुरु में ट्रेनिंग कैंप अटेंड कर रहे हैं और ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं। 8 जुलाई को वह हॉलैंड जाएंगे और वहां कुछ प्रैक्टिस मैच खेलेंगे। फिर पेरिस के लिए रवाना होंगे।

दो खिलाड़ियों का हुआ चयन
मेघबरन सिंह स्टेडियम के प्रबंधक अनिकेत सिंह ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणा की कि ओलंपिक के लिए स्टेडियम के दो खिलाड़ी, राजकुमार पाल और ललित उपाध्याय, का चयन किया गया है।

कौन है ललित उपाध्याय
ललित उपाध्याय ने पिछले ओलंपिक में भी कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा बना था और वे मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले हैं। उन्होंने अपने हॉकी करियर की शुरुआत इसी स्टेडियम से की थी।

गाजीपुर को एक और ओलंपियन मिला
अच्छी बात ये है कि राजकुमार पाल के चयन से गाजीपुर को एक और ओलंपियन मिला है, जिसका सम्मान स्टेडियम के संस्थापक स्वर्गीय तेज बहादुर सिंह को जाता है। एक दुर्घटना में राजकुमार के पिता की मृत्यु हो गई थी, जिनके तीन भाई जोखन पाल और राजू पाल भी इस स्टेडियम के खिलाड़ी रहे हैं और वर्तमान में सरकारी नौकरी कर रहे हैं।

कोच इंद्र देव ने बताया कि राजकुमार ने आठ साल की उम्र में ही इस स्टेडियम में अपने हॉकी का सफर शुरू किया था। वह बचपन से ही बहुत अनुशासित खिलाड़ी रहे हैं और उनकी लगन और समर्पण की वजह से उन्होंने अपने करियर में बहुत आगे बढ़ते हुए गाजीपुर के पहले ओलंपियन खिलाड़ी बनने का गर्व अनुभव किया है।

Also Read

लोहिया उद्यान पार्क में अब महिलाओं को भी लेना होगा टिकट, 10 साल तक के बच्चे फ्री

3 Jul 2024 04:15 PM

जौनपुर Jaunpur News : लोहिया उद्यान पार्क में अब महिलाओं को भी लेना होगा टिकट, 10 साल तक के बच्चे फ्री

लोहिया पर्यावरणीय उद्यान पार्क के प्रबन्धन एवं रखरखाव के संबंध में जिला उद्यान विकास समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन परिसर हुई। इसमें मुख्य विकास अधिकारी ने... और पढ़ें