गाजीपुर में सांप के डंसने से दादी-पोते की मौत : रात में एक ही चारपाई पर सो रहे थे दोनों, गांव में फैली दहशत

रात में एक ही चारपाई पर सो रहे थे दोनों, गांव में फैली दहशत
UPT | गाजीपुर में सांप के डंसने से दादी-पोते की मौत

Aug 16, 2024 18:44

जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अनौनी में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी, जहां एक ही रात में सांप के डंसने से दादी और पोते की मौत हो गई।

Aug 16, 2024 18:44

Ghazipur News : जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अनौनी में एक दिल दहलाने वाली घटना घटी, जहां एक ही रात में सांप के डंसने से दादी और पोते की मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है और लोग सांप के आतंक से दहशत में हैं। 

रात में एक ही चारपाई पर सो रहे थे दोनों
घटना के अनुसार, अनौनी गांव के निवासी सुरेश बासफोर के परिवार में सभी लोग रात का भोजन करने के बाद सोने चले गए थे। घर की 55 वर्षीय महिला, कलावती देवी और उनका सात वर्षीय पोता चंदन एक ही चारपाई पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे एक जहरीला सांप चारपाई पर चढ़ गया और पहले दादी कलावती को डंस लिया, फिर उसके बाद पोते चंदन को भी काट लिया। 

दोनों के पहुंचाया अस्पताल
कलावती को सांप के डंसने का अहसास होते ही उन्होंने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे घर के अन्य सदस्यों की नींद टूट गई। दादी ने देखा कि एक काले रंग का सांप चारपाई पर रेंग रहा था, जो जल्द ही बाहर की ओर भाग गया। चंदन को शायद सांप के डंसने का आभास नहीं हुआ, लेकिन दादी की चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत उनके पास पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया।



सांप के डंसने से दादी-पोते की मौत
परिजन कलावती और चंदन को लेकर नजदीकी निजी चिकित्सक के पास पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सांप इतना ज्यादा जहरीला था कि कुछ ही समय में दोनों का शरीर ठंडा पड़ गया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की इस तरह अचानक मौत से घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। गांव में इस घटना की खबर फैलते ही लोग भयभीत हो गए हैं और सांप को लेकर आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव में सन्नाटा फैला दिया है और हर कोई इस अप्रत्याशित घटना से हिल गया है। 

Also Read

 समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

19 Sep 2024 05:13 PM

चंदौली सिख समुदाय पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन : समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

चंदौली में सिख समाज के लोगों ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयान पर गहरा आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। और पढ़ें