Ghazipur News : घर वाले सोते रहे और चोर उड़ा ले गए लाखों के गहने, जानें कैसे हुई वारदात...

घर वाले सोते रहे और चोर उड़ा ले गए लाखों के गहने, जानें कैसे हुई वारदात...
UPT | चोरी के बाद घर का बिखरा हुआ सामान।

Aug 17, 2024 16:24

जनपद के गहमर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदुरा पथरा गांव में इन दिनों चोरी की घटनाओं ने ग्रामवासियों का जीना हराम कर दिया है। आएदिन गांव में किसी न किसी के यहां चोरों की घुसपैठ हो रही है। इसकी जानकारी कई बार...

Aug 17, 2024 16:24

Ghazipur News : जनपद के गहमर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुदुरा पथरा गांव में इन दिनों चोरी की घटनाओं ने ग्रामवासियों का जीना हराम कर दिया है। आएदिन गांव में किसी न किसी के यहां चोरों की घुसपैठ हो रही है। इसकी जानकारी कई बार गहमर थाना एवं मां कामाख्या पुलिस चौकी को दी गई, लेकिन न रात में पुलिस की बाइक घूम रही है और न ही थानाध्यक्ष ही कोई ठोस कदम उठा रहे हैं। जिससे गांव वाले हलकान हैं। 

ये है पूरा मामला
खुदरा-पथरा निवासी अरविन्द खरवार के घर शुक्रवार की रात सब लोग सो रहे थे। तभी चोर गली के रास्ते छत के छज्जे से कूदकर घर में पहुंच गए और तीन बहुओं के गहने व कीमती सामान उठा ले गए। शनिवार की सुबह चार बजे जब घर वालों की नींद खुली और गेट खुला पाया तो स्तब्ध रह गए। कमरे में आकर देखा तो अलमारी खुली थी और सारा सामान बेड पर बिखरा हुआ था। हो-हल्ला के बीच घर वालों ने पुलिस को बुलाया। महेंद्र के पुत्र संतोष ने बताया कि लगभग 5 लाख की चोरी हुई है। घटना की सूचना गहमर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा को दे दी गई है। लेकिन, उन्होंने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। 

आसपास के ही हैं चोर
घर वालों का कहना है कि हम लोग किसी तरह गुजर बसर करने वाले लोग हैं। उनका कहना है कि चोर कहीं और के नहीं, बल्कि आसपास के ही हैं। उन्हें गिरफ्तार कर उनका सामान वापस दिलवाया जाए। 

Also Read

 समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

19 Sep 2024 05:13 PM

चंदौली सिख समुदाय पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन : समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

चंदौली में सिख समाज के लोगों ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयान पर गहरा आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। और पढ़ें