Ghazipur News : सहजानंद महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला, कैडेट्स को दीं ये जानकारियां...

सहजानंद महाविद्यालय में आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला, कैडेट्स को दीं ये जानकारियां...
UPT | एनसीसी कैडेट को आपदा प्रबंधन की जानकारी देते विशेषज्ञ अशोक राय।

Sep 16, 2024 17:23

स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में 92 बटालियन द्वारा आयोजित CATC 288 कैंप में आज आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अशोक राय ने विशेष व्याख्यान दिया। इस दौरान राय ने आपदा और उसके प्रबंधन के अर्थ को विस्तार से...

Sep 16, 2024 17:23

Ghazipur News : स्वामी सहजानंद पीजी कॉलेज में 92 बटालियन द्वारा आयोजित CATC 288 कैंप में आज आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ अशोक राय ने विशेष व्याख्यान दिया। इस दौरान राय ने आपदा और उसके प्रबंधन के अर्थ को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि आपदा के दौरान यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है, तो सरकार की ओर से 4 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

आपदा प्रबंधन का लाइव प्रदर्शन 
व्याख्यान के दौरान आपदा प्रबंधन का लाइव प्रदर्शन किया गया। अशोक राय ने लाइफ बॉय रिंग और उसका फंदा इस्तेमाल करने की विधि का प्रदर्शन किया, जिसमें बताया गया कि एक लाइफ बॉय रिंग चार व्यक्तियों की जान बचा सकता है। इसके अलावा, लाइफ जैकेट का भी प्रदर्शन किया गया और बताया गया कि यह 72 घंटे तक जीवन रक्षा कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्लास्टिक की चार एयर टाइट बोतलों या सूखे नारियल का इस्तेमाल कर घर पर भी लाइफ जैकेट बनाई जा सकती है। तैराकी को एक कला और धैर्य का संगम बताया। उन्होंने कहा कि तैरते समय शरीर को क्रियाशील और हाथों को निरंतर गति में रखना आवश्यक है।

सर्प दंश के बाद क्या करें...
अशोक राय ने आपदा प्रबंधन टोल फ्री नंबर 1070 की जानकारी दी, जिससे आपातस्थिति में मदद मांगी जा सकती है। सांप के काटने से बचने के उपाय भी बताए और कहा कि सांप मानव का मित्र है, क्योंकि यह चूहों को खाकर फसलों की रक्षा करता है। सांपों के बारे में भ्रम दूर करते हुए उन्होंने बताया कि कई बार सांप काटने के बावजूद जहर नहीं छोड़ते, जिसे 'ड्राई बाइट' कहा जाता है।

आकाशीय बिजली से बचने के उपाय
आकाशीय बिजली से बचाव के उपायों के बारे में भी कैडेट्स को जानकारी दी गई। अशोक राय ने बताया कि बिजली गिरने के दौरान पेड़ के नीचे खड़ा नहीं होना चाहिए और दोनों एड़ियों को सटा कर बैठने से बिजली गिरने की संभावना कम हो जाती है। उन्होंने कैडेट्स को प्ले स्टोर से 'दामिनी एप' डाउनलोड करने की सलाह दी, जो आकाशीय बिजली से सुरक्षित रहने की जानकारी प्रदान करता है।

आग से बचाव के उपाय बताए
फायर ट्रायंगलर (ताप, ईंधन और ऑक्सीजन) के सिद्धांत को समझाते हुए उन्होंने आग को नियंत्रित करने के उपाय भी बताए। उन्होंने 'युवा आपदा मित्र' योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की, जिसे भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किया गया है।

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के अंत में अशोक राय ने कैडेट्स के प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया। इस अवसर पर कैप्टेन आरपी यादव, कैंप एडजूटेंट लेफ्टिनेंट प्रोफे. विलोक सिंह, कैंप ट्रेनिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट राकेश जोसेफ, फर्स्ट ऑफिसर रामनाथ राम, डॉ. प्रदीप कुमार, सिनोद कुमार पीआई स्टाफ सूबेदार, मेजऱ अशोक कुमार, सूबेदार सुआ राम, सूबेदार मनिंदर बाल नारायण, सूबेदार हम बहादुर थापा, नायब सूबेदार अब्दुल मटिन, राहुल, संतोष आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read

 समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

19 Sep 2024 05:13 PM

चंदौली सिख समुदाय पर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन : समाज के लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पुतला फूंका

चंदौली में सिख समाज के लोगों ने राहुल गांधी के अमेरिका दौरे के दौरान दिए गए बयान पर गहरा आक्रोश जताया। समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस नेता का पुतला फूंका। और पढ़ें