Ghazipur News : विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव का सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव का सपाइयों ने किया जोरदार स्वागत
UPT | स्वागत करते सपा कार्यकर्ता

Aug 08, 2024 23:11

विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव के विधान परिषद मे नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में...

Aug 08, 2024 23:11

Ghazipur News : विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव के विधान परिषद मे नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन पर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में बंशीबाजार स्थित पार्टी कार्यालय लोहिया-मुलायम सिंह यादव भवन पर सपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान लालबहादुर यादव ने कार्यकर्ताओ के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आपके संघर्षों की बदौलत ही आज मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है। 

जनता के हित में करूंगा अधिकारों का सदुपयोग 
इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति भी आभार जताया और कहा कि जिस भरोसे और उम्मीद के साथ उन्होंने यह जिम्मेदारी सौंपी है। उस पर शत प्रतिशत खरा उतरते हुए गरीबों, दलितों और मजलूमों के हक और अधिकार की हर कीमत पर रक्षा करूंगा। उन्होंने कहा कि जो हमे अधिकार मिला है। जनता के हित में उसका सदुपयोग करूंगा।

भाजपा सरकार गरीबों की समस्याओ के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शिक्षा के क्षेत्र मे पैसा नही खर्च करना चाहती है। वह कुम्भ मेला और गंगा की सफाई के लिए अरबों-अरब की बजट की व्यवस्था कर रही है, लेकिन शिक्षा के नाम पर उसका बजट नाकाफी है। उन्होंने कहा यह सरकार आउटसोर्सिंग नौकरी दे रही है। यह देश के नौजवानों के साथ सरासर बेईमानी और धोखा है। उसे न तो इस देश के गरीबो की चिंता है, ना मजदूर, किसानों की। यह सरकार गरीबों की समस्याओ के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन है। इस सरकार को गरीब को रोटी, कपड़ा, मकान, दवा, इलाज और न्याय की कोई चिंता नही है। उसे केवल पूंजीपतियों के हित की चिंता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान से खिलवाड़ नही होने दूंगा।

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने किया स्वागत
जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने स्वागत करते हुए कहा कि आज हम सब नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी का स्वागत और सम्मान कर अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। हम यह भरोसा करते हैं कि इनके नेता प्रतिपक्ष रहते देश के लोकतंत्र और संविधान पर कोई आंच नही आयेगी। लोकतंत्र और संविधान पर हो रहे हर हमले का पूरी मुस्तैदी से सामना करते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करेंगे। विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने कहा कि लालबिहारी ने अपनी सांगठनिक क्षमता, समर्पण और संघर्ष के चलते आज इस मुकाम को हासिल किया है। उन्होंने कहा कि उनके मनोनयन से कार्यकर्ता उत्साहित है। उसका हौंसला बढ़ा है कि यदि कार्यकर्ता ईमानदारी से दल के लिए संघर्ष करेगा तो वह कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है।

भाजपा सरकार पूंजीपतियों, भूमाफियाओं और गुंडों के हाथों मे खेल रही
विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि यह सरकार नित्य मनमाने तरीके से संविधान मे संशोधन कर उसे कमजोर करने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार, पूंजीपतियो, भूमाफियाओं और गुंडों के हाथों मे खेल रही है। उनके हित मे नित्य नये कानून बना रही है। उन्होंने कहा कि लालबिहारी के नेता प्रतिपक्ष रहते सरकार अपने नापाक मंसूबों को कत्तई पूरा नही कर पायेगी।

यह लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर मुख्य रूप से विधायक शोएब अंसारी, पुर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, बलिराम पटेल, खेदन यादव, अशोक कुमार बिंद, रामवचन यादव, रविन्द्र प्रताप यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामजन्म चौहान, फेंकू यादव, दिनेश सिंह यादव, शौर्या सिंह, विभा पाल, रावबदन यादव, भरत यादव, सीताराम यादव, रामजन्म यादव, जैहिंद यादव, गोवर्धन यादव, राजेन्द्र यादव, अवधेश यादव उर्फ राजू यादव, अनिल यादव, गोविंद यादव, संजय कन्नौजिया, महेश यादव, राजेश यादव, रणजीत यादव, आलोक कुमार, कन्हैया यादव उर्फ पप्पू यादव, प्रभुनाथ राम, विजय शंकर चौरसिया, नन्दलाल यादव, सुनील यादव, रीना यादव, रामप्रकाश यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें