Ghazipur News : बोले माता प्रसाद पांडे- समाजवादी आंदोलन, व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई

बोले माता प्रसाद पांडे- समाजवादी आंदोलन, व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई
UPT | नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय

Sep 01, 2024 20:37

सैदपुर तहसील के पिपनार गांव में समाजवादी आंदोलन के प्रमुख सदस्य स्व. अर्जुन राय की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष...

Sep 01, 2024 20:37

Ghazipur News : सैदपुर तहसील के पिपनार गांव में समाजवादी आंदोलन के प्रमुख सदस्य स्व. अर्जुन राय की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। नेता प्रतिपक्ष उत्तर प्रदेश विधानसभा माता प्रसाद पांडेय श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए गाजीपुर पहुंचे। लखनऊ से पिपनार तक की यात्रा में उनके काफिले का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पांडेय ने अर्जुन राय की समाजवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपने जीवनभर समाजवादी विचारों को निभाया। उनका संघर्ष और समर्पण पार्टी के प्रति अतुलनीय रहा है।

भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की 
श्रद्धांजलि सभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की और कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने भाजपा पर लोगों में भ्रम पैदा करने का आरोप लगाया और समाजवादी पार्टी को सतर्क रहने की सलाह दी। पांडेय ने देश के सामने मौजूदा चुनौतियों का उल्लेख करते हुए संविधान, लोकतंत्र  और सामाजिक न्याय की रक्षा की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने महंगाई और महिलाओं के मुद्दों पर मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार ने महंगाई को बढ़ाया है और महिलाओं के मुद्दों पर मौन है।

भाजपा सरकार पर साधा जमकर निशाना
माता प्रसाद पांडेय ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिलेंडर के दाम बढ़ाने और महिलाओं के मुद्दों पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाया। मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा और महिला पहलवानों के यौन शोषण की घटनाओं पर मोदी सरकार की चुप्पी पर उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने भाजपा पर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने और दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को उनके अधिकारों से वंचित करने का आरोप लगाया। पांडेय ने जातिगत जनगणना की मांग दोहराते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर इसका विरोध कर रही है।

समाजवादी आंदोलन व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई 
माता प्रसाद पांडेय ने समाजवादी आंदोलन को व्यवस्था परिवर्तन और सामाजिक न्याय की लड़ाई बताया। कहा कि चुनाव उसके लिए केवल एक पड़ाव है। उन्होंने भाजपा सरकार की तानाशाही नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि लोकतंत्र को कमजोर करने वालों को अर्जुन राय के रास्ते पर चलकर करारा जवाब देना होगा। पांडेय ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण अमीर-गरीब की खाई बढ़ रही है और गांव तथा किसानों की स्थिति बदतर हो रही है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने नए सदस्यों को लाल टोपी पहनाकर और समाजवादी झंडा देकर पार्टी में शामिल किया।

यह लोग रहे मौजूद
श्रृद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विधायक ओम प्रकाश सिंह, विधायक डॉ वीरेंद्र यादव, विधायक जै किशन साहू, संजय कन्नौजिया, शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी, अंकित भारती आदि उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव और संचालन मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव आजाद राय ने किया। कार्यक्रम के संयोजक आजाद राय ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 

Also Read

काशी और प्रयागराज में गंगा की लहरों में बीच होगा वाटर लेजर शो, प्रचीनता और इतिहास की मिलेगी जानकारी

20 Sep 2024 10:57 AM

वाराणसी बदलता उत्तर प्रदेश : काशी और प्रयागराज में गंगा की लहरों में बीच होगा वाटर लेजर शो, प्रचीनता और इतिहास की मिलेगी जानकारी

काशी और प्रयागराज में श्रद्धालुओं और आगंतुकों के मनोरंजन के लिए विशेष वाटर लेजर शो का आयोजन किया जाएगा। इस शो के लिए काशी में 17.31 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। जिसमें से पहली... और पढ़ें