Ghazipur News : कारागार मंत्री ने किया पौधारोपण, जिले में एक दिन में लगाए गए 41 लाख पौधे...

कारागार मंत्री ने किया पौधारोपण, जिले में एक दिन में लगाए गए 41 लाख पौधे...
UPT | अभियान के तहत पौधारोपण करते कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान।

Jul 20, 2024 18:42

यूपी के गाजीपुर जिले में ‘एक पेड़ मां के नाम', पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ' पौधारोपण अभियान-2024 के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास खण्ड मरदह के गोविन्दपुर मठिया...

Jul 20, 2024 18:42

Ghazipur News : यूपी के गाजीपुर जिले में ‘एक पेड़ मां के नाम', पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ' पौधारोपण अभियान-2024 के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विकास खण्ड मरदह के गोविन्दपुर मठिया अम्बेडकर पार्क में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूपी के करागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने किया।

मंत्रोच्चार के साथ औषधीय पौधों का रोपण किया 
कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण में कुल 600 पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथि दारा सिंह चौहान, सांसद राज्यसभा डॉ. संगीता बलवन्त, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, ब्लाक प्रमुख मरदह सीता सिंह, ब्लाक प्रमुख बिरनो राजन सिंह, जिला पंचायत सदस्य करण्डा द्वितीय शैलेश राम, जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक डॉ ईराज राजा, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने रूद्राक्ष, हरिशंकरी, त्रिदेवी एवं अन्य लाभकारी पौधों का रोपण मंत्रोचारण के साथ किया। कार्यक्रम मे मंच पर आसीन मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने रूद्राक्ष के पौधे भेंटकर स्वागत किया।

एक पौधा लगाने से बढ़ता है सम्मान 
मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में 36.50 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर में कुल 41 लाख 80 हजार 152 पौधरोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के अंदर वृक्षारोपण अति आवश्यक है, क्योंकि वनों एवं पेड़ पौधों से जड़ी बूटियां, औषधियां, फल, फूल प्राप्त होते हैं। इसका लाभ आमजन एवं पशु पक्षियों को भी प्राप्त होता है।

‘एक पेड़ मां के नाम' जरूर लगाएं
मंत्री ने कहा कि 20 जुलाई 2024 को जनपद में कुल 41 लाख 80 हजार 152 पौधरोपण वन विभाग के अतिरिक्त विभिन्न विभागों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने अनुरोध किया कि प्रत्येक परिवार के लोग अपने आसपास, ‘एक पेड़ मां के नाम' अनिवार्य रूप से लगायें। एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान, आपका अभिमान तथा आपका विश्वास सबसे ज्यादा बढ़ेगा। क्योंकि इससे उपजे फलों का लाभ आपकी आने वाली पीढ़ियों को प्राप्त होगा। उन्होंने लोगों से ज्यादातर औषधीय वृक्ष लगाने को कहा। जिसके उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। पेड़ जहां होते हैं, वहां की जलवायु भी ठीक रहती है। समय से वर्षा भी होती है। उन्होने कहा कि कक्षाओं में वृक्षारोपण के प्रति बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पाठ पठाया जाये। उन्होंने लोगों से अधिक ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों को लगाने की अपील करते हुए कहा कि जब तक पौधे वृक्ष का रूप धारण नहीं कर लेते, तब तक उनकी सेवा करें। 

जीवनदायिनी होते हैं वृक्ष
राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवन्त ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। क्योंकि जीवनदायिनी ऑक्सीजन हमें वृक्षों से ही प्राप्त होती है। अन्य प्रदेशों की तुलना में उत्तर प्रदेश में वृक्षों का अनुपात कम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश को हरा-भरा प्रदेश बनाने का सपना है। जिसे हम लोगों को मिलजुल कर पूरा करना है। 

स्वच्छ पर्यावरण के लिए पौधारोपण जरूरी 
विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण की दृष्टि से कितने महत्वपूर्ण हैं, यह आप सभी जानते हैं। पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर रखने के लिए हमें वृक्ष लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वृक्षारोपण अवश्य करें, क्योंकि वृक्ष ही जलवायु परिवर्तन का कारण है।

जनांदोलन की तरह हो रहा पौधारोपण 
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जनपद गाजीपुर में भी उत्तर प्रदेश शासन द्वारा दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण कार्यक्रम जिला मुख्यालय के अलावा समस्त तहसीलों, विकास खण्ड मुख्यालयों तथा ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया गया। जनपद में 41 लाख 80 हजार 152  पौधरोपण का लक्ष्य है, जिसे एक जन आन्दोलन चलाकर पूरा करना है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है, इसका संज्ञान हमें होना चाहिए। उन्होंने पौधरोपण प्रतिशत को बढ़ाने का अनुरोध करते हुए कहा कि आज के दिन इस संकल्प के साथ जाएं और अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का प्रयास करें। 

ग्राम पंचायत स्तर तक पौधारोपण
प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी ने कहा कि आज वृक्षारोपण अभियान-2024 के कार्यक्रम में पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण किया जा रहा है। जनपद आज एक दिन में कुल 41 लाख 80 हजार 152 पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने वृक्षारोपण की विशेषताओं की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए कहा कि इस वृक्षारोपण में ग्राम वन, नगर वन, मियांवाकी वृक्षारोपण, औषधीय वन आदि की स्थापना की जा रही है।

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोश कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी वि.रा. दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर व कासिमाबाद, अन्य अधिकारी, कर्मचारी के अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, एनसीसी, भारत स्काउट गाइड, एनएसएस एवं आम जनमानस उपस्थित रहे।

Also Read

चपरासी ने डीएम से मांगा न्याय, लिखा- 'साहब घूस के पैसे में नहीं मिलती बराबर की हिस्सेदारी'

5 Sep 2024 09:54 PM

जौनपुर जौनपुर में अजीबोगरीब मामला : चपरासी ने डीएम से मांगा न्याय, लिखा- 'साहब घूस के पैसे में नहीं मिलती बराबर की हिस्सेदारी'

जौनपुर की शाहगंज तहसील में पदस्थ एक चपरासी ने जौनपुर के डीएम डीएम रविंद्र कुमार मांदर को पत्र लिखकर न्याय की अपील की है। चपरासी नायब तहसीलदार को मिले घूस और अवैध कमाई में हिस्सेदारी नहीं मिलने से नाराज है। और पढ़ें