Varanasi News : काशी में किन्नरों ने किया पिंडदान, आत्माओं की तृप्ति के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध...

काशी में किन्नरों ने किया पिंडदान, आत्माओं की तृप्ति के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध...
UPT | त्रिपिंडी करते देशभर से आए किन्नर।

Sep 28, 2024 17:34

काशी के पिशाच मोचन कुंड पर किन्नर समुदाय के महामंडलेश्वर आचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पहुंचे किन्नरों ने नर, नारी, किन्नर, पशु एवं पक्षियों की आत्मा की तृप्ति के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध किया। इस...

Sep 28, 2024 17:34

Varanasi News : काशी के पिशाच मोचन कुंड पर किन्नर समुदाय के महामंडलेश्वर आचार्य डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में पहुंचे किन्नरों ने नर, नारी, किन्नर, पशु एवं पक्षियों की आत्मा की तृप्ति के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध किया। इस दौरान विधि विधान से त्रिपिंडी श्राद्ध कर्म कराया गया।

नौ प्रकार के श्राद्ध कर्म 
वाराणसी के पिशाच मोचन में पितृपक्ष में अतृप्त आत्माओं की शांति के लिए नौ प्रकार के श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। शनिवार को किन्नर समुदाय द्वारा दर्जनों की संख्या में त्रिपिंडी श्राद्ध कर्म किया गया। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, एमपी, उड़ीसा, मुम्बई के साथ साउथ से भी किन्नर वहां पहुंचे। उन्होंने अकाल मृत्यु पाए अपने पूर्वजों की आत्माओं की शांति के लिए श्राद्ध किया।

2016 से हो रहा त्रिपिंडी श्राद्ध 
आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण ने बताया कि 2016 से काशी के पिशाच मोचन पर आत्माओं की शांति के लिए त्रिपिंडी श्राद्ध किया जा रहा है। यह मेरे एवं मुन्ना गुरु द्वारा शुरू किया गया है। जितनी आत्माएं हैं, जो तृप्त नहीं हो पाती हैं, जिनका पिंडदान, तर्पण नहीं हो पाता है, जो अलग अलग योनि में चली जाती हैं, जो ब्रह्म, भूत, पिशाच होकर अलग अलग आत्माओं को मुक्ति नहीं मिलती है, उन आत्माओं को सनातन धर्म में तर्पण का प्रावधान है। उन आत्माओं की तृप्ति के लिए हम लोग सामूहिक तौर से त्रिपिंडी श्राद्ध का कार्य करते हैं, जिसमें नर, नारी, किन्नर, पशु एवं पक्षी आदि शामिल होते हैं। हम लोग महाकाल एवं पिशाच मोचन बाबा से प्रार्थना करते हैं कि सभी को मुक्ति प्राप्त हो।

देशभर से आए किन्नर
श्राद्ध के बाद पिंडों को प्रेतकुंड में अर्पित किया गया। पिंडदान करने वाले किन्नरों में मंडलेश्वर देवी भवानी,  मंडलेश्वर देवी पवित्रा, दिल्ली से आईं मंडलेश्वर देवी खुशी सिंह, लखनऊ की देवी सुधा तिवारी, देवी ट्विंकल समेत कई दर्जन किन्नर शामिल थे। आचार्य अनूप शर्मा के आचार्यत्व में 21 पुरोहितों ने पिंडदान कराया। 

Also Read

प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बनाई विशेष पहचान, जानें कौन बना चैंपियन

28 Sep 2024 06:51 PM

चंदौली तीरंदाजी प्रतियोगिता : प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से बनाई विशेष पहचान, जानें कौन बना चैंपियन

चंदौली के इंडियन इंस्टीट्यूट खेल मैदान परिसर में चल रही तीन दिवसीय 68वीं माध्यमिक विद्यालयीय प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ विशेष पहचान बनाई। और पढ़ें