वाराणसी के चोलापुर में पारिवारिक कलह के कारण पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर कर हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद भी मौत को गले लगा लिया। मामले का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ...
Varanasi News : पति ने महिला को मौत के घाट उतारा, खुद भी कर ली आत्महत्या, जानें क्या है वजह...
Aug 13, 2024 12:41
Aug 13, 2024 12:41
क्या है पूरा मामला
चोलापुर थाना क्षेत्र के गांव गुरवट सिलेमापुर में संतोष सिंह अपनी पत्नी आरती सिंह के साथ रहते थे। दोनों में नहीं पटता था। जिसके कारण दोनों में विवाद होता रहता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसके बाद संतोष ने पत्नी आरती को पीट दिया। इससे दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि संतोष सिंह ने धारदार हथियार से पत्नी पर कई वार कर दिए। गर्दन समेत शरीर पर कई गहरे घाव होने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद संतोष घबरा गया और बाहर से घर का दरवाजा बंद कर मौके से फरार हो गया। घर से कुछ दूर खेत पर पहुंचकर उसने आत्महत्या कर ली।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर डीसीपी वरुणा जोन चंद्रकांत मीणा, एडीसीपी सरवन टी., एसीपी सारनाथ डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी, थाना प्रभारी चोलापुर समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Also Read
13 Jan 2025 07:48 PM
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को पूरे प्रदेश में बिजलीकर्मियों निजीकरण के विरोध में विरोध सभा किया। और पढ़ें