Jaunpur News : दुल्हन की तरह सजाया गया माता शीतला चौकियां धाम, भक्तों का उमड़ा सैलाब...

दुल्हन की तरह सजाया गया माता शीतला चौकियां धाम, भक्तों का उमड़ा सैलाब...
UPT | नवरात्रि पर माता दर्शन को उमड़ी भीड़।

Oct 03, 2024 10:37

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज आज गुरुवार से हो गई। पूर्वांचल का प्रसिद्ध मंदिर माता शीतला चौकियां धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिर को फूलों और रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया है। आसपास की दुकानें भी...

Oct 03, 2024 10:37

Jaunpur News : शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आज आज गुरुवार से हो गई। पूर्वांचल का प्रसिद्ध मंदिर माता शीतला चौकियां धाम को दुल्हन की तरह सजाया गया है। मंदिर को फूलों और रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया है। आसपास की दुकानें भी सजकर तैयार हैं।

सुबह से ही लग गईं लंबी कतारें
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन माता शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। माता शीतला चौकियां धाम में सुबह 4:30 बजे से नवरात्रि के पहले दिन ही आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मां के दर्शन और पूजन के लिए भक्त लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। माता का कपाट खुलने के बाद आरती की गई। उसके बाद लोग दर्शन पूजन करने के लिए लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। माता शीतला का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ते रहे। इस दौरान वहां पर लगातार भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है।

दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु 
मां शीतला चौकिया धाम शक्तिपीठ के नाम से जानी जाती है। यहां पर श्रद्धालु दूर-दूर से आकर माता शीतला के दर्शन करते हैं। माता सबकी मनोकामना पूरी करती हैं। पूर्वांचल के प्रसिद्ध माता शीतला चौकियां धाम में नवरात्र में भारी भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मंदिर के अंदर व उसके आसपास महिला व पुरुष पुलिस बल लगाए गए हैं। गाड़ियों को मंदिर के नजदीक आने से रोकने के लिए बेरिकेडिंग की गई है।

Also Read

चैलेंज लेकर कमी ढूंढी, समाधान भी बताया, नहीं तो हो जाता कुछ ऐसा....

3 Oct 2024 04:29 PM

वाराणसी नासा की गलती बनारसी ने पकड़ी : चैलेंज लेकर कमी ढूंढी, समाधान भी बताया, नहीं तो हो जाता कुछ ऐसा....

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के अटल इंक्यूबेशन सेंटर के एक इनोवेटर ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता हासिल की है। इनोवेटर मृत्युंजय सिंह ने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सर्वर में एक... और पढ़ें