Jaunpur News : दुर्गापूजा पंडाल न लगाने की चेतावनी, विवादित वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोश, अब हुई ये... 

दुर्गापूजा पंडाल न लगाने की चेतावनी, विवादित वीडियो वायरल होने के बाद आक्रोश, अब हुई ये... 
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Aug 24, 2024 14:37

थाना बदलापुर निवासी अख्तर अली हाशमी नामक युवक ने नवरात्रि में हिंदुओं को दुर्गा पूजा पंडाल न लगाने के लिए एक धमकी भरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल...

Aug 24, 2024 14:37

Jaunpur News : जनपद में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर एक युवक ने हिंदुओं को दुर्गापूजा पंडाल न लगाने की चेतावनी दी है। वीडियो वायरल होने पर हिन्दू संगठनों में आक्रोश फैल गया। संगठनों ने विरोध जताते हुए युवक को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने हिन्दू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी है। 

ये है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार, थाना बदलापुर निवासी अख्तर अली हाशमी नामक युवक ने नवरात्रि में हिंदुओं को दुर्गा पूजा पंडाल न लगाने के लिए एक धमकी भरा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही हिन्दू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। हिन्दू संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने थाने में युवक के खिलाफ तहरीर देकर कठोर कार्रवाई की मांग की है। थाना बदलापुर में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

क्या कहती है पुलिस
एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि थाना बदलापुर निवासी अख्तर अली हाशमी ने सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल किया था। उस संबंध में प्रमोद शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें