Jaunpur News : यूपी के मंत्री ने विपक्ष को लपेटा, कहा- भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे लोग...

यूपी के मंत्री ने विपक्ष को लपेटा, कहा- भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे लोग...
UPT | प्रेसवार्ता करते मंत्री गिरीशचंद्र यादव

Apr 02, 2024 17:13

यूपी सरकार में राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन गुमराह कर रहा है। रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाई-चारे का डेली सोप देखा होगा। हमने देखा कि भ्रष्टाचारी किस घमंड...

Apr 02, 2024 17:13

Jaunpur News : यूपी सरकार में राज्यमंत्री गिरीश यादव ने कहा कि इंडी गठबंधन गुमराह कर रहा है। रामलीला मैदान में भ्रष्टाचार के भाई-चारे का डेली सोप देखा होगा। हमने देखा कि भ्रष्टाचारी किस घमंड से अपने भ्रष्टाचार को जस्टिफाई कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि भ्रष्टाचार हटाओ, मगर इंडी गठबंधन के नेता कहते हैं कि भ्रष्टाचारी को बचाओ। इंडी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री मोदी पर चाहे कितने भी हमले कर लें, प्रधानमंत्री मोदी रुकने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है और वह अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं।

देशभक्त हैं कृपा शंकर सिंह
भाजपा नेता और खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि देश में मोदी की लहर है। इस बार 400 के पार का आंकड़ा होगा। मीडिया के सवाल पर उन्होंने लोकसभा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह के विरोध के सवाल पर उनका बचाव करते हुए कहा कि अनुच्छेद 370 पर कृपा शंकर सिंह ने विरोध किया था। यह बात कोई नहीं पूछ रहा है। उसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन किया है। उनके अंदर देशभक्ति और समर्पण की भावना थी।

ओपी राजभर के बयान से लेना देना नहीं
अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को जनता नकार चुकी है। अखिलेश वरासत और विरासत की राजनीति कर रहे हैं। अखिलेश के मुख्यमंत्री रहते सन 2014 में भाजपा ने 73 सीटें जीती थी। अखिलेश की अब दोबारा कभी सत्ता में वापसी नहीं होगी। अफजल के सवाल पर उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम ने मृत घोषित किया है। विपक्ष आरोप लगा रहा है, इसकी भी जांच की जाएगी। पार्टी गठबंधन के मंत्री ओम प्रकाश राजभर द्वारा मुख्तार अंसारी को मसीहा कहने पर उन्होंने कहा कि यह ओम प्रकाश राजभर का व्यक्तिगत बयान है, इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।

Also Read

भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

7 Sep 2024 07:23 PM

गाजीपुर Ghazipur News : भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके मिश्र बाजार में पांच अपहरण कर्ताओं ने काले रंग के स्कॉर्पियो से आकर एक युवक को उठा लिया और अपने वाहन में बैठा कर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इतने में जाम लग गया। जाम को देखते हुए सभी अपहरणकर्ता किसी तरह वहां से भाग निकले। और पढ़ें