Jaunpur News : सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरावां का किया औचक निरीक्षण

सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरावां का किया औचक निरीक्षण
UPT | निरीक्षण करते हुए 

Aug 01, 2024 18:31

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहरावां का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हाई रिस्क प्रेगनेंसी दिवस...

Aug 01, 2024 18:31

Jaunpur News : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह ने गुरुवार को जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहरावां का औचक निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हाई रिस्क प्रेगनेंसी दिवस एचआरपी डे मनाया जा रहा था। एचआरपी डे के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच एवं उन्हें प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच पड़ताल की। 

सीएमओ ने ओटी के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश 
निरीक्षण के दौरान सीएमओं ने पाया कि स्वास्थ्य केंद्र पर काफी संख्या में गर्भवती महिलाएं उपस्थित थी। सभी गर्भवती महिलाओं की जांच एवं अन्य आवश्यक दवाइयां इत्यादि दी जा रही थी। चिकित्सालय पर सभी आवश्यक दवाओं के स्टॉक की पर्याप्त उपलब्धता भी पाई गई। सामान्य ओपीडी में भी काफी संख्या में मरीज आ रहे थे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या अच्छी थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने ओटी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया तथा अस्पताल एवं अस्पताल परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के लिए चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिया।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें