संगठन की सदस्यता दिलाई गई : दिवाकर सिंह 9वीं बार निर्विरोध केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

दिवाकर सिंह 9वीं बार निर्विरोध केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित
UPT | कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Jul 21, 2024 22:42

केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर का कार्यकारिणी एवं सम्मान समारोह सभा का आयोजन गोमती होटल में सम्पन्न हुआ, कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष शकील अहमद ने विगत दिनों...

Jul 21, 2024 22:42

Jaunpur News : केमिस्ट्स एंड ड्रागिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर का कार्यकारिणी एवं सम्मान समारोह सभा का आयोजन गोमती होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्था के अध्यक्ष  शकील अहमद ने विगत दिनों संपन्न हुए प्रादेशिक दवा संगठन ओ सी डी यूपी के चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष  दिवाकर सिंह,महामंत्री सुधीर अग्रवाल एवं जोन महामंत्री  श्याम सिंह का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।

दवा व्यवसाय की समस्या व निराकरण की प्रतिबद्धता की आशा जताई
अपने अध्यक्षीय उद्धबोधन शकील अहमद ने प्रदेश पदाधिकारियों के नेतृत्व एवं कार्यकुशलता की सराहना की और आगे के कार्यकाल के लिए दवा व्यवसाय की समस्या व निराकरण की प्रतिबद्धता की आशा जताई। ओ सी डी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह और महामंत्री  सुधीर अग्रवाल को शकील अहमद प्रशांत मौर्य और श्याम सिंह ने माल्यार्पण अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया। जोन महामंत्री श्याम सिंह को महेश पाण्डेय और सुनील गुप्ता में माल्यार्पण और अंग वस्त्रम से स्वागत एवं सम्मानित किया। प्रादेशिक अध्यक्ष व जिला महामंत्री  दिवाकर सिंह ने जिले में एक अन्य समानांतर संस्था से आए सदस्य लालजी गुप्ता, प्रमोद मौर्य,स्वतंत्र जायसवाल और दयाराम मौर्य का परिचय कराते हुए स्वागत किया। आगे उन्होंने उसी संस्था के शीर्ष पदाधिकारी  सोमेश्वर केशरवानी अध्यक्ष और विनय गुप्ता महामंत्री के साथ आए अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सूची सुधीर अग्रवाल को सौंपी, सुधीर अग्रवाल में  विनय गुप्ता और  सोमेश्वर केशरवानी का अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर स्वागत किया और केमिस्ट्स एंड ड्रेगिस्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन जौनपुर का सदस्यता प्रमाणपत्र देकर संस्था की सदस्यता ग्रहण कराए, साथ में आए अन्य सदस्यों का भी स्वागत करते हुए संस्था की सदस्यता ग्रहण कराया गया। 

संस्था को छोड़ना तात्कालिक परिस्थिति में एक गलत निर्णय
विनय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था को छोड़ना तात्कालिक परिस्थिति में एक गलत निर्णय था जिसका परिमार्जन स्वच्छ मन से वापसी है, आगे संस्था के हित के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा, सोमेश्वर केशरवानी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भावुकतावश और मतिभ्रम के कारण संस्था एक गलत निर्णय था लेकिन परिवार में वापसी से अभिभूत हूं, प्रादेशिक महामंत्री ने संस्था के संरक्षक मंडल से  राजदेव यादव,राजेश सिंह,अरूण त्रिपाठी एवं संजय सिंह का स्वागत किया,साथ में संस्था के लिए उत्कृष्ट योगदान के लिए  बंशीधर मौर्य,अखिलेश श्रीवास्तव, संजीव सिंह , प्रशांत मौर्य, कमल अग्रवाल, मो असीम, ध्रुवबाबू कुशवाहा,सुनील गुप्ता , महेश पाण्डेय आदि लोगों का सुधीर अग्रवाल ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्रम से स्वागत किया। सभा का संचालन  संजीव सिंह ने किया। सभा का प्रबंधन श्याम सिंह एवं प्रशांत मौर्य और मंच सज्जा की देख रेख में अखिलेश प्रजापति ने किया, सभा का  समापन अध्यक्ष  शकील अहमद ने अतिथियों,आगंतुक का आभार प्रकट किया तथा सभा को सफल बनाने में सभी का प्रसंशा किया।

Also Read

भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

7 Sep 2024 07:23 PM

गाजीपुर Ghazipur News : भीड़भाड़ वाले मिश्र बाजार से युवक का अपहरण, पुलिस ने सभी अपहरणकर्ताओं को किया गिरफ्तार

शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाके मिश्र बाजार में पांच अपहरण कर्ताओं ने काले रंग के स्कॉर्पियो से आकर एक युवक को उठा लिया और अपने वाहन में बैठा कर गाली गलौज व मारपीट करने लगे। इतने में जाम लग गया। जाम को देखते हुए सभी अपहरणकर्ता किसी तरह वहां से भाग निकले। और पढ़ें