जौनपुर के थाना मछलीशहर क्षेत्र स्थित तुलापुर गांव में बुधवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर सगे भाई ने अपने ही भाई की हत्या कर दी। बताया जाता है कि...
Jaunpur News : जमीनी विवाद में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, परिवार में मचा कोहराम
Jul 24, 2024 20:07
Jul 24, 2024 20:07
खेत की मेड़ कटने को लेकर हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, थाना मछलीशहर क्षेत्र के तुलापुर गांव में खेत की मेड़ कटने पर दो सगे भाइयों में विवाद हो गया। आरोप है कि छोटा भाई महेंद्र सिंह बुधवार सुबह अपने खेत में धान लगाने के लिए जोताई करवा रहा था। ट्रैक्टर से जोताई के दौरान बड़े भाई राय साहब सिंह के खेत की मेड़ कट गई। जिसे वह सही करने लगे। इसी दौरान छोटा भाई मेड़ सही करने से रोकने लगा। इसी बात को लेकर दोनों भाइयो में हाथापाई हुई फिर मारपीट हो गई।
मारपीट के दौरान ईंट से किया वार
मृतक राय साहब के परिजनों के अनुसार महेंद्र ने ईंट से मारी जो राय साहब के सीने पर लगी और वह गिर पड़े। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी मछलीशहर आए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर उपजिलाधिकारी श्रीकेश कुमार राय, सीओ गिरेंद्र सिंह, एसएचओ सत्यप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्या बोले अधिकारी
सीओ मछलीशहर गिरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। इस घटना से परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
Also Read
17 Oct 2024 10:54 PM
काशी के ब्रह्म निवास मठ में लिथुआनिया के नागरिक हेनरिक्स ने ईसाई धर्म को छोड़ कर गुरुवार को सनातन धर्म अपनाया है। और पढ़ें